शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 19,775 व्यूज

भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 05:40 AM IST
भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एफएए ने ऑडिट पूरा कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि आडिट पूरा होने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा (सांकेतिक तस्वीर) अमेरिकी एजेंसी ने पांच दिन परखीं भातीय विमानन क्षेत्र की बारीकियां पिछले ऑडिट के आधार पर भारत की सुरक्षा आकलन श्रेणी 1 कायम ।

अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने शुक्रवार को भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का पांच दिन का ऑडिट पूरा कर लिया। इसमें मुख्य रूप से विमान संचालन, विमानों की उड़ान-योग्यता और कार्मिक लाइसेंसिंग के क्षेत्रों को शामिल किया गया। आडिट 16 नवंबर को शुरू हुआ था।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एफएए ने ऑडिट पूरा कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि ऑडिट पूरा होने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। तत्काल और जानकारी नहीं मिल सकी।

परामर्श के बाद एफएए के ताजा ऑडिट का अंतिम नतीजा आने में कम से कम कुछ महीने लगेंगे। दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक विमानन बाजारों में शामिल भारत को फिलहाल एफएए के विमानन सुरक्षा आकलन कार्यक्रम के तहत श्रेणी 1 का दर्जा प्राप्त है। एफएए अपने अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा आकलन (आइएएसए) कार्यक्रम के तहत यह तय करता है कि अमेरिका के लिए उड़ानें संचालित करने या शुरू करने की इच्छुक, अथवा किसी अमेरिकी विमानन कंपनी के साथ कोड शेयर करने वाली विमानन कंपनियों पर संबंधित देश की निगरानी अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आइसीएओ) के सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं।

एफएए के पिछले ऑडिट में भारत ने श्रेणी 1 का दर्जा बरकरार रखा था। आईएएसए कार्यक्रम के तहत एफएए ने 25 से 29 अक्टूबर, 2021 तक डीजीसीए का आडिट किया था। इसमें विमान संचालन, विमानों की उड़ान-योग्यता और कार्मिक लाइसेंसिंग की जांच की गई थी।

इसके बाद पिछले साल 25 और 26 अप्रैल को अंतिम परामर्श हुआ था। इसके बाद जुलाई 2022 और सितंबर 2022 में एफएए ने समीक्षा की। ऑडिट का नतीजा अप्रैल 2023 में घोषित किया गया था।

एफएए का श्रेणी 1 का दर्जा देश के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों के लिए एक अहम स्वीकृति है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'गृह लक्ष्मी' योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दुनिया के बीज बाजार में भारत की हिस्सेदारी 10% करने की तैयारी, निर्यात नियमों को आसान बनाएगी सरकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अभी विश्व बाजार में सिर्फ दो प्रतिशत हिस्सेदारी, भारत का लक्ष्य हिस्सेदारी दस प्रतिशत तक बढ़ाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

JEE Main आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, NTA ने छात्रों को किस बात की चेतावनी दी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छात्रों के लिए जरूरी अलर्ट: 22 नवंबर तक पूरी कर लें जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया और जमा करें फीस, वरना फॉर्म हो जाएगा रद

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल