शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,052 व्यूज

'गृह लक्ष्मी' योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 02:00 AM IST
'गृह लक्ष्मी' योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार

कर्नाटक सरकार की 'गृह लक्ष्मी' योजना के तहत मिली रकम देने से इनकार करने पर 20 वर्षीय एक युवक ने अपनी दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 'गृह लक्ष्मी' योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या (सांकेतिक तस्वीर) आरोपित की पहचान अरालिकट्टी गांव के रहने वाले भीमप्पा रामप्पा सनादी के रूप में हुई है महिला की बेटी की शिकायत पर यमकनमराडी पुलिस ने मामला दर्ज किया ।

कर्नाटक सरकार की 'गृह लक्ष्मी' योजना के तहत मिली रकम देने से इनकार करने पर 20 वर्षीय एक युवक ने अपनी दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस , आरोपित की पहचान अरालिकट्टी गांव के रहने वाले भीमप्पा रामप्पा सनादी के रूप में हुई है।

इस योजना के तहत घर की महिला मुखिया को हर महीने दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। पुलिस ने बताया कि 78 वर्षीय हम्माव्वा बलाप्पा सनादी 10 नवंबर को यह कहकर घर से निकली थीं कि वह पशचापुर के साप्ताहिक बाजार जा रही हैं, लेकिन वह वापस नहीं लौटीं। 15 नवंबर की शाम को जिनाराल गांव के पास एक बांध के पास उनका शव मिला।

शव को दो बोरियों में भरकर उसमें पत्थर डाले गए थे। महिला की बेटी की शिकायत पर यमकनमराडी पुलिस ने मामला दर्ज किया। बेटी ने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी मां की हत्या कर दी और सुबूत मिटाने के लिए शव को पानी में फेंक दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि महिला की हत्या उसके अपने पोते ने ही की थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दुनिया के बीज बाजार में भारत की हिस्सेदारी 10% करने की तैयारी, निर्यात नियमों को आसान बनाएगी सरकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अभी विश्व बाजार में सिर्फ दो प्रतिशत हिस्सेदारी, भारत का लक्ष्य हिस्सेदारी दस प्रतिशत तक बढ़ाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

JEE Main आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, NTA ने छात्रों को किस बात की चेतावनी दी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छात्रों के लिए जरूरी अलर्ट: 22 नवंबर तक पूरी कर लें जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया और जमा करें फीस, वरना फॉर्म हो जाएगा रद

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल