शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,441 व्यूज

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 02:00 AM IST
भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि इस समझौते का उद्देश्य व्यापार और निवेश बढ़ाने के साथ युवाओं, किसानों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है। विदेश मामलोे की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फोटो- ) विदेश मंत्रालय ने कहा-दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाने का रखा लक्ष्य एफटीए भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है ।

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि इस समझौते का उद्देश्य व्यापार और निवेश बढ़ाने के साथ युवाओं, किसानों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है।

दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डालर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। म्यांमार के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत रखाइन प्रांत से पलायन करने वाले रोहिंग्या लोगों की सुरक्षित वापसी का समर्थन करता है। यह बयान अंतरराष्ट्रीय न्यायालय द्वारा 2017 में रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नरसंहार के मामले में म्यांमार सरकार की जिम्मेदारी से जुड़े फैसले के बाद आया है।

विदेश मंत्रालय , बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेट्रोवा शुक्रवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। विदेश मंत्रालय ने वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों की निंदा करते हुए कहा कि नाविकों की सुरक्षा भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि कतर की हिरासत में मौजूद भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर पूर्णेंदु तिवारी की सेहत को लेकर भारतीय अधिकारी कतर के संपर्क में हैं। तिवारी को अगस्त 2022 में कतर में एक निजी कंपनी के लिए काम करते समय जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और फ्रांस ने आतंकवादी वित्तपोषण और कट्टरपंथ से मिलकर मुकाबला करने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।

आतंकवाद से मुकाबले पर भारत-फ्रांस संयुक्त कार्य समूह की बैठक में दोनों देशों ने सीमा पार आतंकवाद समेत सभी तरह के आतंकवाद की निंदा की। दोनों पक्षों ने आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समन्वय मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'गृह लक्ष्मी' योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दुनिया के बीज बाजार में भारत की हिस्सेदारी 10% करने की तैयारी, निर्यात नियमों को आसान बनाएगी सरकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अभी विश्व बाजार में सिर्फ दो प्रतिशत हिस्सेदारी, भारत का लक्ष्य हिस्सेदारी दस प्रतिशत तक बढ़ाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

JEE Main आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, NTA ने छात्रों को किस बात की चेतावनी दी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छात्रों के लिए जरूरी अलर्ट: 22 नवंबर तक पूरी कर लें जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया और जमा करें फीस, वरना फॉर्म हो जाएगा रद

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल