शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 11,217 व्यूज

JEE Main आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, NTA ने छात्रों को किस बात की चेतावनी दी?

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 11:21 PM IST
JEE Main आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, NTA ने छात्रों को किस बात की चेतावनी दी?

एनटीए ने जेईई मेन के लिए आवेदन न करने वाले करीब ढाई लाख छात्रों को 22 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने की चेतावनी दी है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन और फीस जमा न करने पर उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा। एनटीए ने ढाई लाख छात्रों को आवेदन पूरा करने को कहा।

जेईई मेन आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर निर्धारित है। परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं, अफवाहों से बचें छात्र। इंजीनियरिंग में दाखिले से जुड़ी परीक्षा जेईई मेन (संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य) के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऐसे करीब ढाई लाख छात्रों को चेताया है, जो परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तो करा लिए हैं, लेकिन अब तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं है और न ही फीस जमा की है।

एनटीए ने कहा कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर से पहले ऐसे सभी छात्र अपने आवेदन को पूरी तरह भर कर और फीस जमाकर उसकी कंफर्मेंशन स्लिप हासिल कर लें, अन्यथा उनके आवेदन मान्य नहीं होंगे। और उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा। एनटीए की यह चिंता तब सामने आयी है, जब आवेदन की अंतिम तारीख में अब सिर्फ दो दिन का ही समय बचा है।

ऐसे में अब तक करीब 12. 50 लाख छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए है लेकिन इनमें से दस लाख छात्रों ने ही आवेदन प्रक्रिया पूरी की और फीस चुकाने के साथ कंफर्मेंशन स्लिप भी हासिल कर ली है। हालांकि एनटीए को उम्मीद है कि अंतिम दो दिनों में बड़ी संख्या में छात्र और आवेदन करेंगे।

गौरतलब है कि जेईई मेन के पहले सत्र के लिए 2025 में करीब 13. 50 लाख छात्रों ने आवेदन किए थे, जिसमे से करीब 13 लाख परीक्षा में शामिल भी हुए थे। इस बार यह परीक्षा 20 से 28 जनवरी के बीच आयोजित होगी।

जेईई मेन की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा पैटर्न में बदलाव को लेकर फैलाए जा रहे अफवाहों को लेकर एनटीए ने सतर्क किया है और कहा कि किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। छात्र इधर-उधर की खबरों के बजाय सीधे एनटीए की अधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। साथ ही जिन छात्रों को इस पैटर्न को समझना हो, उनके लिए पिछले साल के सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्रों को जेईई मेन को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है वह उससे प्रैक्टिस कर पैटर्न को समझ सकते है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'गृह लक्ष्मी' योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दुनिया के बीज बाजार में भारत की हिस्सेदारी 10% करने की तैयारी, निर्यात नियमों को आसान बनाएगी सरकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अभी विश्व बाजार में सिर्फ दो प्रतिशत हिस्सेदारी, भारत का लक्ष्य हिस्सेदारी दस प्रतिशत तक बढ़ाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छात्रों के लिए जरूरी अलर्ट: 22 नवंबर तक पूरी कर लें जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया और जमा करें फीस, वरना फॉर्म हो जाएगा रद

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल