शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 18,608 व्यूज

छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 02:00 AM IST
छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क

नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में आजाद चौक थाना पुलिस ने रायपुर स्थित दिवाकर मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के डॉक्टर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) फर्जी डिस्चार्ज टिकट बनाकर नवजात सौंपने में सहायता करता था डॉक्टर गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क, नागपुर-बैंगलोर तक बच्चों को बेचा रायपुर।

नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में आजाद चौक थाना पुलिस ने रायपुर स्थित दिवाकर मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के डॉक्टर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें डॉक्टर खिर सिंधु महानंद, नर्स प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा शामिल हैं। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या छह हो गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य आर्थिक रूप से कमजोर और अविवाहित गर्भवती महिलाओं को निशाना बनाते थे। प्रसव के बाद नवजात के लिंग और जाति के आधार पर सौदा तय किया जाता था। पुलिस , आरोपितों ने इसी साल करीब 25 बच्चों का सौदा किया है।

पूरे मामले की जांच के लिए एसआइटी का भी गठन किया गया है। पुलिस , गिरफ्तार डॉ. खिर सिंधु महानंद दिवाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार करता था।

वह ये दस्तावेज महिला आरोपित कृतिका साहू को देता था। पूछताछ में आरोपित ने वर्ष 2026 में तीन डिलीवरी होने और 26 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस इन रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

आरोपितों ने अपने मोबाइल से कुछ डेटा भी डिलीट किया है। इसे एफएसएल भेजकर जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस , गिरोह ने नवजात की खरीद-बिक्री के लिए गुजरात से कर्नाटक तक नेटवर्क बना रखा था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'गृह लक्ष्मी' योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दुनिया के बीज बाजार में भारत की हिस्सेदारी 10% करने की तैयारी, निर्यात नियमों को आसान बनाएगी सरकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अभी विश्व बाजार में सिर्फ दो प्रतिशत हिस्सेदारी, भारत का लक्ष्य हिस्सेदारी दस प्रतिशत तक बढ़ाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

JEE Main आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, NTA ने छात्रों को किस बात की चेतावनी दी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छात्रों के लिए जरूरी अलर्ट: 22 नवंबर तक पूरी कर लें जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया और जमा करें फीस, वरना फॉर्म हो जाएगा रद

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल