सोमवार, 09 नवंबर 2026 02:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 18,854 व्यूज

Bachchan's Diwali: दीवाली पर अमिताभ बच्चन का दर्द, बच्चन परिवार की दीवाली से गायब बहू ऐश्वर्या

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 12:37 PM IST
Bachchan's Diwali: दीवाली पर अमिताभ बच्चन का दर्द, बच्चन परिवार की दीवाली से गायब बहू ऐश्वर्या

Amitabh Bachchan Diwali Letter: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि हाथ में परेशानी होने के कारण अब उनके लिए खुद से लंबे पत्र लिखना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने इस वजह से अपने फैंस से माफी भी मांगी है।

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने दिवाली के मौके पर अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें देशभर से फैंस की तरफ से ढेर सारे गिफ्ट और त्योहार की शुभकामनाएं मिल रही हैं। वह सभी को व्यक्तिगत रूप से चिट्ठी लिखकर धन्यवाद देना चाहते हैं, लेकिन हाथ में तकलीफ के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।

अमिताभ ने कहा कि वह अपने चाहने वालों के प्यार की कद्र करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गिफ्ट इतने ज्यादा मिल रहे हैं कि अब उन्हें रखने के लिए जगह भी कम पड़ने लगी है। अभिनेता ने चिट्ठियों का जवाब देने में हो रही देरी के लिए प्रशंसकों से माफी मांगी।

अमिताभ ने अपनी पोस्ट में माफी मांगने और दूसरों को माफ करने के बारे में भी लिखा। उनका कहना था कि अगर किसी से कोई गलती हो जाए या किसी वजह से काम में देरी हो, तो माफी मांगने में कोई बुराई नहीं है। सामने वाला व्यक्ति माफ करे या न करे, यह उसका फैसला है।

सेहत से जुड़ी परेशानियों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने रविवार के खास रिवाज को भी जारी रखा। वह दिवाली के दिन मुंबई स्थित अपने घर जलसा के बाहर जमा हुए फैंस से मिलने पहुंचे। इस बार खास बात यह रही कि अमिताभ बिना बुलेटप्रूफ शीशे के अपने चाहने वालों से मिले।

उन्होंने माइक के जरिए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले सुरक्षा कारणों से उनके आसपास बुलेटप्रूफ शीशे का इंतजाम किया गया था। हाल ही में उनके बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर भी सामने आई थी।

इसके साथ ही बच्चन परिवार की दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि इस दौरान हर बच्चन परिवार के दीवाली सेलिब्रेशन में सिर्फ और सिर्फ बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को ही मिस कर रहे हैं। आराध्या अभिषेक से लेकर श्वेता-नव्या सभी जश्न मनाते दिखाई दिए लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या की कोई तस्वीरें समाने नहीं आई हैं।

इसी को लेकर उनके और बच्चन परिवार के रिश्ते टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'जय श्री राम पापा', Ranbir Kapoor के घर आते ही बेटी राहा ऐसे करती है वेलकम; दादी नीतू सिंह ने खोला राज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'ये डिवोशनल फिल्म नहीं। ' राम गोपाल वर्मा ने किया Ramayana का रिव्यू, मूवी के बारे में कह दी ऐसी बात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मीना कुमारी का आइकॉनिक 'मुजरा गीत', असल में था कॉपी; लता मंगेशकर ने गाकर कर दिया अमर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

टूट गया 'धुरंधर 2 और पुष्पा 2' का घमंड! रणबीर की Ramayana ने रचा नया इतिहास, एक घंटे में बिके इतने लाख टिकट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

43 सालों से 'भैया दूज एंथम' बना हुआ पारंपरिक गीत, 'बेबी लता' ने गाया था बहन के प्यार का फरमान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Amitabh Bachchan की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसे जया बच्चन ने लिखा, हिट थे फिल्म के गाने और डायलॉग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'तकलीफ हो रही। '84 साल के Amitabh को हाथ में हो रही समस्या, सही से फैंस के लिए लेटर नहीं लिख पा रहे बिग बी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल