सोमवार, 09 नवंबर 2026 03:26 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 5,122 व्यूज

'जय श्री राम पापा', Ranbir Kapoor के घर आते ही बेटी राहा ऐसे करती है वेलकम; दादी नीतू सिंह ने खोला राज

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 02:08 PM IST
'जय श्री राम पापा', Ranbir Kapoor के घर आते ही बेटी राहा ऐसे करती है वेलकम; दादी नीतू सिंह ने खोला राज

अभिनेत्री नीतू सिंह ने ये खुलासा किया है कि उनकी पोती राहा कपूर अपने पापा रणबीर कपूर के घर आने पर किस तरह से वेलकम करती है। नीतू सिंह और रणबीर कपूर की बेटी राहा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अभिनेत्री आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर अभी महज 4 साल की हैं, इसके बावजूद एक स्टार किड के तौर पर उनका नाम चर्चा में बना रहता है।

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राहा को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि जब भी रणबीर घर आता है तो राहा (Raha Kapoor) उनका जय श्री राम का नारा लगाकर स्वागत करती है। इसके अलावा नीतू ने अपने बेटे रणबीर की पैरेंटिंग से जुड़ी एक ऐसी आदत के बारे में बताया, जिससे राहा को अपनी बात बेहतर तरीके से रखने में मदद मिलती है।

वेटरन एक्ट्रेस नीतू सिंह (Neetu Singh) ने हाल ही में कर्ली टेल्स को लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान नीतू ने रणबीर कपूर पैरेंटिंग और पोती राहा कपूर की आदतों को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है- इन दिनों रणबीर रामायणम् को लेकर काफी बिजी रहा है और वह जब भी घर लौटता है तो राहा उसका वेलकम जय श्री राम का नारा लगाकर करती है, जो वाकई बेहद क्यूट लगता है।

इसके अलावा मुझे बहुत अच्छा लगता है कि रणबीर हर रात राहा के साथ क्या करते हैं। वह उससे पूछते हैं कि आज दिन भर में क्या खास हुआ, किस बात से उसे खुशी मिली और किस बात से वह दुखी हुई और फिर राहा अपनी बात बताती है। मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया है।

इस तरह से नीतू ने रणबीर और राहा के बीच की इस प्यारी आदत का जिक्र किया, जो उन्हें बहुत पसंद है। इतना ही नही नीतू सिंह ने ये भी बताया कि वह हमेशा अपने बच्चों के साथ एक दोस्त की तरह रही हैं, ताकि वे खुलकर अपनी बात कह सकें और उनसे सब कुछ साझा कर सकें। अपनी फिल्म रामायणम् के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने ये भी खुलासा किया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी बेटी राहा कपूर भी सेट पर मौजूद रहती थीं और उन्होंने साई पल्लवी-रवि दुबे संग कैमरे को भी फेस किया।

आलिया भट्ट ने भी राहा और रणबीर की रामायणम् के सेट की अनसीन तस्वीरों को भी शेयर किया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

250 करोड़ के वास्तु में रणवीर-आलिया की पहली दीवाली, कंगना रनौत ने फ्लैक्स किया अप्सरा लुक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'Hrithik Roshan नए जेम्स बॉन्ड। ' LACMA में हॉलीवुड स्टार्स के बीच छाए बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड', इंटरनेट पर मची हलचल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली परंपराओं पर आयुष्मान खुराना की राय, बचपन में छोटे भाई संग ऐसे मनाते था त्योहार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'ये डिवोशनल फिल्म नहीं। ' राम गोपाल वर्मा ने किया Ramayana का रिव्यू, मूवी के बारे में कह दी ऐसी बात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मीना कुमारी का आइकॉनिक 'मुजरा गीत', असल में था कॉपी; लता मंगेशकर ने गाकर कर दिया अमर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

टूट गया 'धुरंधर 2 और पुष्पा 2' का घमंड! रणबीर की Ramayana ने रचा नया इतिहास, एक घंटे में बिके इतने लाख टिकट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Bachchan's Diwali: दीवाली पर अमिताभ बच्चन का दर्द, बच्चन परिवार की दीवाली से गायब बहू ऐश्वर्या

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल