सोमवार, 09 नवंबर 2026 03:56 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 6,289 व्यूज

'Hrithik Roshan नए जेम्स बॉन्ड। ' LACMA में हॉलीवुड स्टार्स के बीच छाए बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड', इंटरनेट पर मची हलचल

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 02:41 PM IST
'Hrithik Roshan नए जेम्स बॉन्ड। ' LACMA में हॉलीवुड स्टार्स के बीच छाए बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड', इंटरनेट पर मची हलचल

लॉस एंजिल्स में LACMA आर्ट फिल्म गाला में ऋतिक रोशन ने एक स्टाइलिश अंदाज में शिरकत की, जहां हॉलीवुड के कई नामी सितारे भी मौजूद थे। लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ आर्ट फिल्म गाला एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने लॉस एंजिल्स में आयोजित 'LACMA (लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट) आर्ट फिल्म गाला' में एक स्टाइलिश अंदाज में शिरकत की।

इस इवेंट के 15वें संस्करण में हॉलीवुड के अभिनेता, फिल्म निर्माता, कलाकार और दुनिया भर की हस्तियां शामिल थीं। LACMA (लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट) के आधिकारिक हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में, ऋतिक रोशन फोटोग्राफरों का अभिवादन 'नमस्ते' करके करते नजर आ रहे हैं।

खास तौर पर तैयार किए गए ऑल-ब्लैक सूट में ऋतिक रोशन बेहद शानदार और सोफिस्टिकेटेड लग रहे हैं। A post shared by Los Angeles County Museum of Art (@lacma) इस एनुअल चैरिटी इवेंट में केवल आमंत्रित लोगों को ही शामिल किया जाता है। यहां फिल्म निर्माता डेनिस विलेन्यूव, जो ड्यून के निर्देशन के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, और कलाकार विजा सेल्मिन्स को फिल्म निर्माण और कला में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ऋतिक रोशन के लुक और उनकी प्रेजेंस ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। कई फैंस ने उन्हें नया जेम्स बॉन्स (James Bond) तक बुलाया। एक यूजर ने लिखा, 'कल्पना करो, ऋतिक रोशन नए जेम्स बॉन्ड के रूप में और निर्देशक रहेंगे डेनिस विलेन्यूव'।

एक ने लिखा, 'क्या हो अगर डेनिस ऋतिक को अगली जेम्स बॉन्ड में कास्ट करें, ऋतिक कमाल के लगेंगे और ये दुनिया के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। Imagine Hrithik Roshan as the new james bond directed by Denis Villeneuve👀 https://t. co/1mwEDAmDwr Hrithik openly said he would love to do indian James Bond, and he would be perfect for it 😩🧿 https://t.

co/I0nTlYLmnN सितारों से सजी इस शाम में हॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं, जिनमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, टॉम हैंक्स, टिमोथी शैलेमेट, निकोल किडमैन, एंड्रयू गारफील्ड, अन्या टेलर-जॉय, रूफस सीवेल, एशले पार्क, जेसिका विलियम्स और मोनिका बारबारो, काइली जेनर और किम कार्दशियन शामिल थे।

LACMA आर्ट फिल्म गाला एक वार्षिक आयोजन है, जो कला और सिनेमा की दुनिया की प्रभावशाली हस्तियों को एक साथ लाता है और उन लोगों को सम्मानित करता है, जिनके काम ने रचनात्मक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

250 करोड़ के वास्तु में रणबीर-आलिया की पहली दीवाली, कंगना रनौत ने फ्लैक्स किया अप्सरा लुक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली परंपराओं पर आयुष्मान खुराना की राय, बचपन में छोटे भाई संग ऐसे मनाते थे त्योहार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'स्वदेशी ब्रांड्स को सपोर्ट। ',दीवाली मनाने के अंदाज से लेकर अपकमिंग प्रोजेक्टस तक, मोना सिंह से खास बातचीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

250 करोड़ के वास्तु में रणवीर-आलिया की पहली दीवाली, कंगना रनौत ने फ्लैक्स किया अप्सरा लुक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली परंपराओं पर आयुष्मान खुराना की राय, बचपन में छोटे भाई संग ऐसे मनाते था त्योहार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'जय श्री राम पापा', Ranbir Kapoor के घर आते ही बेटी राहा ऐसे करती है वेलकम; दादी नीतू सिंह ने खोला राज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'ये डिवोशनल फिल्म नहीं। ' राम गोपाल वर्मा ने किया Ramayana का रिव्यू, मूवी के बारे में कह दी ऐसी बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल