दीवाली फेस्टिवल को महत्व और बचपन की यादों को लेकर हाल ही में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खुलकर बात की है। अभिनेता आयुष्मान खुराना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) दीवाली सेलिब्रेशन का आयुष्मान ने खोला राज स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना के लिए दीवाली का मतलब सिर्फ रोशनी, मिठाइयां और जश्न नहीं, बल्कि परिवार के साथ घर पर होना है।
यही वजह है कि कितना भी व्यस्त क्यों न हो, दीवाली पर चंडीगढ़ जाना उनके लिए जरूरी है। आगामी दिनों में सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म ये प्रेम मोल लिया में नजर आने वाले आयुष्मान ने लेखक और निर्देशिका पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ त्योहार की जिम्मेदारियां बांटने से लेकर बचपन की यादों को फिर से जीने तक साझा किए दीवाली से जुड़े कई दिलचस्प किस्से।
मेरे लिए दीवाली का असली मायने घर है, क्योंकि मुझे लगता है हर एक राज्य का अपना एक कल्चर और पसंदीदा फेस्टिवल होता है। उत्तर भारत में दीवाली सबसे ज्यादा सेलिब्रेट की जाती है, खासकर हमारे घरों में दीवाली सबसे स्पेशल होती है। यह वो टाइम होता है जब सबका घर पर होना बहुत जरूरी होता है तो बचपन से दीवाली परिवार के साथ ही मनाई है और अभी वही करते हैं।
मैं कभी भी वैसे काम से छुट्टी नहीं लेता हूं लेकिन दीवाली पर तो मुझे चंडीगढ़ जाना ही जाना है। उसके तो मुझे छुट्टी चाहिए ही चाहिए और किसी त्योहार की छुट्टी हो न हो, दीवाली की छुट्टी सबसे जरूरी है। खास यही है हमारे घर में लक्ष्मी पूजन मम्मी ही करती है।
पूजा अलग-अलग तरीके से सभी के यहां होती है। हमें एक बुकलेट दी जाती थी ताकि हम उसे पढ़ सकें सही से जबकि मम्मी को सारी चीजें रटी हुई होती हैं तो वो जल्दी-जल्दी बोलती थीं, हम पीछे कैचअप करने के लिए हमेशा कुछ गलत बोल देते थे तो मैं और मेरा भाई अपारशक्ति खुराना हमेशा फंसते थे।
बचपन की वो याद बहुत प्यारी है। हालांकि त्योहार मनाने की वो एनर्जी अभी भी है। मां अभी भी पूजा करती हैं और हम उनके साथ सही बोलने की कोशिश करते हैं।
दीवाली पर ज्यादा जिम्मेदारी मेरी होती हैं क्योंकि ताहिरा का परिवार आधा हिंदू और आधा सिख है। मेरे माता पिता दोनों हिंदू हैं तो दीवाली को मनाने की परंपरा हमेशा से रही है। अगर पार्टी है तो जिम्मदारी ताहिरा उठाती है अगर पूजा पाठ का काम है तो मैं देखता हूं।
संभवत: इस बार सबसे पहली दीवाली पार्टी हमारे से ही हुई है। उसका कारण ये था कि मेरी दो फिल्में अभी आई हैं और मेरे पास वही दो दिन छुट्टी भी थे। फिल्म उड़ता तीर का प्रमोशन खत्म हुआ है वहीं ये प्रेम मोल लिया का अभी शुरू हुआ है।
इसलिए हमने सबसे जल्दी कर लिया। दीवाली पार्टी पर हमारे कोई थीम नहीं होती। सब पारंरिक परिधानों में आते हैं वही हमारे लिए दीवाली की एक थीम है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं