सोमवार, 09 नवंबर 2026 04:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 12,513 व्यूज

250 करोड़ के वास्तु में रणबीर-आलिया की पहली दीवाली, कंगना रनौत ने फ्लैक्स किया अप्सरा लुक

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 03:02 PM IST
250 करोड़ के वास्तु में रणबीर-आलिया की पहली दीवाली, कंगना रनौत ने फ्लैक्स किया अप्सरा लुक

Kangana Ranaut Ranbir Alia Diwali: बॉलीवुड सितारों ने इस बार दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और कंगना रनौत के सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। 250 करोड़ के बंगले में आलिया-रणबीर की पहली दिवाली आलिया और रणबीर ने अपने करीब 250 करोड़ रुपये के नए बंगले में पहली बार दिवाली मनाई।

दोनों ने परिवार के साथ विधि-विधान से लक्ष्मी पूजा की। इस दौरान उनकी बेटी राहा भी नजर आईं। आलिया ने सोशल मीडिया पर दिवाली की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह रणबीर और राहा के साथ बेहद खुश दिखाई दीं।

इस मौके पर आलिया ने पारंपरिक लहंगा पहना था, जबकि रणबीर भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt) वहीं, कंगना रनौत के दिवाली सेलिब्रेशन ने भी लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने अपने घर के मंदिर को फूलों और दीयों से सजाया था।

मंदिर में श्रीनाथ जी की तस्वीर के साथ कई देवी-देवताओं की मूर्तियां नजर आईं। मंदिर की सजावट इतनी खूबसूरत थी कि वह किसी शाही महल से कम नहीं लग रहा था। A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) कंगना इस मौके पर लाल रंग की बांधनी साड़ी, हैवी जूलरी और मांग टीका पहने दिखीं।

उन्होंने पूरे रीति-रिवाज से पूजा की और बाद में फुलझड़ी जलाकर दिवाली मनाई। जहां आलिया-रणबीर के नए घर की पहली दिवाली और राहा की झलक चर्चा में रही, वहीं कंगना के आलीशान मंदिर की सजावट ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली परंपराओं पर आयुष्मान खुराना की राय, बचपन में छोटे भाई संग ऐसे मनाते थे त्योहार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'स्वदेशी ब्रांड्स को सपोर्ट। ',दीवाली मनाने के अंदाज से लेकर अपकमिंग प्रोजेक्टस तक, मोना सिंह से खास बातचीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

250 करोड़ के वास्तु में रणवीर-आलिया की पहली दीवाली, कंगना रनौत ने फ्लैक्स किया अप्सरा लुक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'Hrithik Roshan नए जेम्स बॉन्ड। ' LACMA में हॉलीवुड स्टार्स के बीच छाए बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड', इंटरनेट पर मची हलचल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली परंपराओं पर आयुष्मान खुराना की राय, बचपन में छोटे भाई संग ऐसे मनाते था त्योहार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'जय श्री राम पापा', Ranbir Kapoor के घर आते ही बेटी राहा ऐसे करती है वेलकम; दादी नीतू सिंह ने खोला राज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'ये डिवोशनल फिल्म नहीं। ' राम गोपाल वर्मा ने किया Ramayana का रिव्यू, मूवी के बारे में कह दी ऐसी बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल