मोना सिंह ने दिवाली मनाने के अपने पारंपरिक अंदाज, स्वदेशी ब्रांड्स को समर्थन और आगामी प्रोजेक्ट्स पर बात की। मोना सिंह स्वदेशी ब्रांड्स को करती हैं सपोर्ट मोना सिंह पारंपरिक अंदाज में मनाती हैं दीवाली स्वदेशी ब्रांड्स और स्थानीय डिजाइनरों को करती हैं सपोर्ट दीपेश पांडेय, मुंबई।
दीवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका होता है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा और वेब सीरीज बैड्स आफ बालीवुड (The Ba***ds of Bollywood) की अभिनेत्री मोना सिंह (Mona Singh) भी दीवाली को पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाना पसंद करती हैं। खास बात यह है कि स्टारडम हासिल करने के बाद भी उनका जुड़ाव अपनी जड़ों और घरेलू परंपराओं से बना हुआ है।
दीवाली के मौके पर स्वदेशी चीजों को सपोर्ट करने की पक्षधर मोना बताती हैं,‘मैं दीवाली का त्योहार खुलकर मनाना पसंद करती हूं। हमारे घर में पार्टी होती है, दोस्तों के घर में पार्टी होती है। घर में मिठाइयां बनती हैं, मैं खुद ढेर सारी गुझिया, मठिया, समेत बहुत सारी मिठाइयां बनाती हूं।
खूब सारे दीए जलाए जाते हैं। पूरे जोश में तैयार होकर दीवाली मनाती हूं। मेरी दीवाली का जश्न धनतेरस के दिन से ही शुरू हो जाता है।
मैं धनतेरस पर बहुत सारे बर्तन खरीदती हूं, जरूरी नहीं कि गहने ही खरीदें जाएं। इसलिए मैं धनतेरस पर बहुत से बर्तन अपने माता-पिता को भी गिफ्ट करती हूं, अपने लिए भी लेकर आती हूं और अपने घर में काम करने वाले कर्मियों को भी गिफ्ट में देती हूं। अगर गहने खरीदने होते हैं, तो मैं सोने की कुछ छोटी मोटी चीजें ले लेती हूं।
मुझे याद है कि अपनी कमाई शुरू करने बाद मैंने धनतेरस के मौके पर बैंक से सोने का सिक्का खरीदा था। मैं अभी भी अपने घर की साफ सफाई खुद ही खड़ी होकर करवाती हूं। दीवाली के मौके पर तो मैं अपने घर के कर्मियों के पीछे पड़ी रहती हूं कि आज फलां कमरा साफ करेंगे, आज फलां कोना साफ करेंगे।
वो सारी सफाई करती हूं, फिर मिठाई बनाने की ड्यूटी मेरी और मम्मी दोनों की होती है। दीवाली पर मिठाई तो हमारे ही हाथ से बनती है। हम मिल्क केक, मठियां, निमकी और गुझिया बनाते हैं।
गुझिया में मम्मी तो विशेषज्ञ हैं। मैं उसका मसाला बनाती हूं। मेरे घर में एक दीया ऐसा होता है, जो दीवाली की रात में हम जलाते हैं और फिर वो 24 घंटे लगातार जलता रहता है।
दीवाली के मौके पर मैं पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनना ही पसंद करती हूं। कोई दूसरा कपड़ा पहनने का सवाल ही नहीं उठता है। A post shared by Mona Singh (@monajsingh) दीवाली के मौके मैं इस बात का ध्यान रखती हूं कि कपड़े अपने आस पास किसी लोकल डिजाइनर्स से ही खरीदती हूं।
मुझसे तो बहुत बड़े-बड़े ब्रांड्स और डिजाइनर्स भी संपर्क करते हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि हमको हमारे भारतीय ब्रांड्स को सपोर्ट करना चाहिए। मैं पहले इंस्टाग्राम पर कुछ लोकल अच्छी डिजाइन के कपड़े ढूंढती हूं, फिर जो पसंद आता है, उनके डिजाइनर्स को मैसेज करके उनसे कपड़े खरीदती हूं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं