Kangana Ranaut Ranbir Alia Diwali: बॉलीवुड सितारों ने इस बार दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और कंगना रनौत के सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। 250 करोड़ के बंगले में आलिया-रणबीर की पहली दिवाली आलिया और रणबीर ने अपने करीब 250 करोड़ रुपये के नए बंगले में पहली बार दिवाली मनाई।
दोनों ने परिवार के साथ विधि-विधान से लक्ष्मी पूजा की। इस दौरान उनकी बेटी राहा भी नजर आईं। आलिया ने सोशल मीडिया पर दिवाली की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह रणबीर और राहा के साथ बेहद खुश दिखाई दीं।
इस मौके पर आलिया ने पारंपरिक लहंगा पहना था, जबकि रणबीर भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt) वहीं, कंगना रनौत के दिवाली सेलिब्रेशन ने भी लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने अपने घर के मंदिर को फूलों और दीयों से सजाया था।
मंदिर में श्रीनाथ जी की तस्वीर के साथ कई देवी-देवताओं की मूर्तियां नजर आईं। मंदिर की सजावट इतनी खूबसूरत थी कि वह किसी शाही महल से कम नहीं लग रहा था। A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) कंगना इस मौके पर लाल रंग की बांधनी साड़ी, हैवी जूलरी और मांग टीका पहने दिखीं।
उन्होंने पूरे रीति-रिवाज से पूजा की और बाद में फुलझड़ी जलाकर दिवाली मनाई। जहां आलिया-रणबीर के नए घर की पहली दिवाली और राहा की झलक चर्चा में रही, वहीं कंगना के आलीशान मंदिर की सजावट ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं