सोमवार, 09 नवंबर 2026 02:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 2,010 व्यूज

टूट गया 'धुरंधर 2 और पुष्पा 2' का घमंड! रणबीर की Ramayana ने रचा नया इतिहास, एक घंटे में बिके इतने लाख टिकट

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 01:18 PM IST
टूट गया 'धुरंधर 2 और पुष्पा 2' का घमंड! रणबीर की Ramayana ने रचा नया इतिहास, एक घंटे में बिके इतने लाख टिकट

फिल्म रामायणम् का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसका अंदाजा पिछले एक घंटे में फिल्म की लाखों टिकट की बुकिंग से लगाया जा सकता है। रामायणम् ने रचा इतिहास (फोटो क्रेडिट- एक्स) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाई गलियारे में इस वक्त फिल्म रामायणम् (Ramayana) का बोलबाला देखने को मिल रहा है।

अभिनेता रणबीर कपूर स्टारर इस माइथोलॉजिकल फिल्म को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पिछले एक घंटे के अंदर बुकमाय शो (BookMyShow) ऐप पर रामायणम् की एक लाख से अधिक टिकटों की बुकिंग हो गई है। इस मामले में रणबीर की रामायणम् ने धुरंधर 2 और पुष्पा 2 जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को टूट दिया है।

निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् को लेकर सिनेप्रेमियों में जिस तरह के क्रेज है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया है। बुकमाय शो ऑनलाइन मूवी टिकट बुकिंग ऐप पर पिछले 1 घंटे के भीतर ही 1. 40 लाख से अधिक टिकटों की बुकिंग के साथ किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिकॉर्ड बुकिंग दर्ज की।

इस मामले में रामायणम् पार्ट-1 ने अभिनेता रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2) को पीछे छोड़ते हुए टिकटों की बिक्री का बनाया नया रिकॉर्ड कायम किया है। मालूम हो ये कारनामा किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि।

इससे पहले पुष्पा 2 (2025) की 1 घंटे की भीतर बुकमाय शो ऐप पर 1. 07 लाख टिकट (107K) तक की रिकॉर्ड बुकिंग दर्ज हुई थी। इसके बाद धुरंधर 2 (2026) ने ये कारनामा महज एक घंटे के अंदर 1.

09 लाख टिकट (109K) की बंपर बिक्री के साथ करके दिखाया था। माना जा रहा है कि कमाई के मामले में भी रामायणम् सोमवार के दिन एक नया रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ सकती है। फिल्म रामायणम् ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक अपना दबदबा कायम किया है।

रिलीज ओपनिंग वीकेंड तक ये मूवी इंडिया में 238 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई का आंकड़ा 500 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'जय श्री राम पापा', Ranbir Kapoor के घर आते ही बेटी राहा ऐसे करती है वेलकम; दादी नीतू सिंह ने खोला राज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'ये डिवोशनल फिल्म नहीं। ' राम गोपाल वर्मा ने किया Ramayana का रिव्यू, मूवी के बारे में कह दी ऐसी बात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मीना कुमारी का आइकॉनिक 'मुजरा गीत', असल में था कॉपी; लता मंगेशकर ने गाकर कर दिया अमर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Bachchan's Diwali: दीवाली पर अमिताभ बच्चन का दर्द, बच्चन परिवार की दीवाली से गायब बहू ऐश्वर्या

मनोरंजन • अखिल भारतीय

43 सालों से 'भैया दूज एंथम' बना हुआ पारंपरिक गीत, 'बेबी लता' ने गाया था बहन के प्यार का फरमान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Amitabh Bachchan की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसे जया बच्चन ने लिखा, हिट थे फिल्म के गाने और डायलॉग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'तकलीफ हो रही। '84 साल के Amitabh को हाथ में हो रही समस्या, सही से फैंस के लिए लेटर नहीं लिख पा रहे बिग बी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल