सोमवार, 09 नवंबर 2026 02:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 2,399 व्यूज

मीना कुमारी का आइकॉनिक 'मुजरा गीत', असल में था कॉपी; लता मंगेशकर ने गाकर कर दिया अमर

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 01:12 PM IST
मीना कुमारी का आइकॉनिक 'मुजरा गीत', असल में था कॉपी; लता मंगेशकर ने गाकर कर दिया अमर

मीना कुमारी के आइकॉनिक गीत 'पाकीजा' के लिए नहीं लिखा गया था। साल 1941में रिलीज हुई एक फिल्म में इसका इस्तेमाल पहले भी हो चुका था। फिल्म 'हिम्मत' में पहली बार इस्तेमाल हुआ एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

हिंदी सिनेमा में 60-70 के दशक में कई ऐसी अभिनेत्रियां रहीं, जिनके बारे में फैंस आज भी देखना सुनना पसंद करते हैं। इनके गाने, अदाकारी, खूबसूरती सबकुछ आईकॉनिक है। बॉलीवुड में इन्हें टक्कर देना मुश्किल है।

आज हम आपको अभिनेत्री मीना कुमारी Meena Kumari) पर फिल्माए गए ऐसे ही एक गीत के बारे में बताने वाले हैं जो आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है। यह फिल्म आज से लगभग 54 साल पहले रिलीज हुई थी और मीना कुमारी की आखिरी याद बनकर रह गई। हम बात कर रहे हैं 1972 में रिलीज हुई फिल्म पाकीजा (Pakeezah) के गाने 'इन्हीं लोगों ने ले लीना दुपट्टा मेरा' (Inhi Logon ne le line Dupatta Mera) की।

यह एक प्रसिद्ध शास्त्रीय मुजरा गीत है, जिसे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने गाया है। इसका संगीत दिया था गुलाम मोहम्मद ने। यह गीत मूल रूप से लखनऊ के कोठों पर गाई जाने वाली एक बेहद लोकप्रिय पारंपरिक ठुमरी या लोकगीत था।

लेकिन इसके बारे में एक और दिलचस्प बात है जिससे बहुत ही कम लोग वाकिफ हैं। आपको जानकर हैरान होगी कि पाकीजा मूवी का ये पॉपुलर गीत कभी इसके लिए लिखा ही नहीं गया था। इस गाने का जन्म 1941 में हो गया था जब फिल्म हिम्मत में इसका इस्तेमाल किया गया था।

शमशाद बेगम ने इस गाने को अपनी आवाज दी थी। इसके बाद साल 1943 में ये धुन एक बार फिर से बजी। फिल्म का नाम था 'आबरू' और इस बार आवाज थी सिंगर याकूब की।

इस तरह तीन सिंगर्स ने इस गीत को अपनी आवाज दी लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी लता मंगेशकर वाले वर्जन को मिली। पाकीजा की कहानी कमाल अमरोही ने लिखी थी। इसके साथ ही उन्होंने इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था।

कमाल ने एक्ट्रेस मीना कुमारी से 1952 में शादी कर ली थी। इसी के बाद दोनों ने पाकीजा जैसी कल्ट फिल्म बनाई। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'जय श्री राम पापा', Ranbir Kapoor के घर आते ही बेटी राहा ऐसे करती है वेलकम; दादी नीतू सिंह ने खोला राज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'ये डिवोशनल फिल्म नहीं। ' राम गोपाल वर्मा ने किया Ramayana का रिव्यू, मूवी के बारे में कह दी ऐसी बात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

टूट गया 'धुरंधर 2 और पुष्पा 2' का घमंड! रणबीर की Ramayana ने रचा नया इतिहास, एक घंटे में बिके इतने लाख टिकट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Bachchan's Diwali: दीवाली पर अमिताभ बच्चन का दर्द, बच्चन परिवार की दीवाली से गायब बहू ऐश्वर्या

मनोरंजन • अखिल भारतीय

43 सालों से 'भैया दूज एंथम' बना हुआ पारंपरिक गीत, 'बेबी लता' ने गाया था बहन के प्यार का फरमान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Amitabh Bachchan की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसे जया बच्चन ने लिखा, हिट थे फिल्म के गाने और डायलॉग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'तकलीफ हो रही। '84 साल के Amitabh को हाथ में हो रही समस्या, सही से फैंस के लिए लेटर नहीं लिख पा रहे बिग बी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल