सोमवार, 23 नवंबर 2026 12:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 16,894 व्यूज

Balen Shah India Visit: भारत को गाली और 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा लगाने वाले नेपाली पीएम अब क्यों आए दिल्ली?

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 11:42 AM IST
Balen Shah India Visit: भारत को गाली और 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा लगाने वाले नेपाली पीएम अब क्यों आए दिल्ली?

सत्ता की कुर्सी कैसे सबसे उग्र तेवरों को भी कूटनीतिक यथार्थवाद के सांचे में ढाल देती है, रैपर से नेपाल के प्रधानमंत्री बने, 36 वर्षीय प्रधानमंत्री बालेन (बालेंद्र) शाह की नई दिल्ली यात्रा इसकी सबसे ताज़ा मिसाल है। रविवार, 22 नवंबर 2026 को बालेन शाह अपनी पहली आधिकारिक द्विपक्षीय विदेश यात्रा पर भारत पहुंच गए।

सोमवार, 23 नवंबर को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय करेंगे। दिलचस्प यह है कि आज 'नेबरहुड फर्स्ट' की मेज़ पर भारत से आर्थिक मदद और सहयोग की उम्मीद लगाए बैठे बालेन शाह वही नेता हैं, जिनका अतीत भारत के प्रति बेहद तल्ख और विवादित रहा है। दिलचस्प विरोधाभास यह भी है कि खुद भारत के कर्नाटक स्थित विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (VTU) से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की मास्टर डिग्री लेने वाले बालेन ने नेपाल की राजनीति में अपनी पहचान उग्र राष्ट्रवाद के सहारे गढ़ी थी।

'ग्रेटर नेपाल' के नक्शे से लेकर आधी रात की विवादित पोस्ट तक बालेन शाह के भारत विरोधी रुख की दो घटनाएं सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। पहली घटना जून 2023 की है, जब काठमांडू के मेयर रहते उन्होंने अपने दफ्तर में 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा लगा दिया था। इस नक्शे में भारत के मौजूदा कई हिस्सों को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था।

इसे भारत के नए संसद भवन में लगे 'अखंड भारत' के भित्तिचित्र के जवाब के तौर पर देखा गया था। तब नेपाल के ही कई कानून विशेषज्ञों और मानचित्रकारों ने उनके इस कदम को 'बचकाना' और देश के संविधान के खिलाफ बताया था। दूसरा बड़ा विवाद नवंबर 2025 में सामने आया, जब मेयर रहते बालेन शाह ने आधी रात को फेसबुक पर एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट लिखी।

इसमें उन्होंने भारत के खिलाफ अपशब्द ("F India") का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उस पोस्ट में केवल भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, चीन और नेपाल के प्रमुख राजनीतिक दलों (नेपाली कांग्रेस, यूएमएल, माओवादी, आरएसपी और आरपीपी) के लिए भी अपशब्द लिखे गए थे। चौतरफा आलोचना के बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी थी, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट मार्च 2026 के चुनाव के दौरान भी खूब वायरल हुए।

ये भी पढें: FBI का क्रिमिनल डेटाबेस हैक! अपराधियों के रिकॉर्ड से लेकर वारंट तक पर खतरा? हैकर्स ने क्या चुराया? वे 4 बड़ी मजबूरियां जिन्होंने बालेन शाह को दिल्ली खींचा जब सितंबर 2025 के 'जेन-ज़ी' आंदोलन ने केपी शर्मा ओली की सरकार गिरा दी और मार्च 2026 में बालेन शाह प्रधानमंत्री बने, तो शुरुआती महीनों में खबरें थीं कि वे अपने पहले साल में विदेश यात्रा के इच्छुक नहीं हैं।

लेकिन महज़ आठ महीने के भीतर उन्हें दिल्ली का रुख करना पड़ा। इसके पीछे चार ठोस जमीनी मजबूरियां हैं ये भी पढें: ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन एक मंच पर, शेनझेन से बदलेगा दुनिया का पावरगेम? क्या है तीनों नेताओं का अलग-अलग एजेंडा?

दिल्ली दौरे से क्या बड़े फायदे देख रहे हैं बालेन शाह? बालेन शाह अपने साथ वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और विदेश मंत्री शिशिर खनाल समेत 34 सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल लाए हैं। इसके अलावा 52 नेपाली उद्योगपतियों का एक दल भी भारतीय निवेश आकर्षित करने के लिए दिल्ली पहुंचा है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bisleri पानी पूरी तरह सेफ, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास', FSSAI के आरोपो पर अब बिसलेरी ने दी सफाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मिले गौतम अदाणी, भेंट को बताया 'अत्यंत भावुक अनुभव'

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं प्रेग्नेंट थी, मुझे खूब पीटा, मोबाइल तोड़ा', अंजलि अरोड़ा की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, परिवार पर लगे आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sapna Choudhary की टूटी शादी, 6 साल बाद ले रहीं तलाक, क्यों प्यार में मिला धोखा? पति पर सिंगर का शॉकिंग खुलासा

स्पेशल • अखिल भारतीय

अदाणी डिफेंस ने पोखरण में 'बघीरा AT1' एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम का सफल प्रदर्शन किया, 8 किमी तक सटीक मारक क्षमता

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं प्रेग्नेंट थी, मुझे खूब पीटा, मोबाइल तोड़ा', अंजली अरोड़ा की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, परिवार पर लगे आरोप

स्पेशल • Ahmedabad

Diljit Dosanjh के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में हंगामा, चले लात-घूंसे, तोड़े गए नियम, वीडियो वायरल, क्या हुई बात?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल