सोमवार, 23 नवंबर 2026 12:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 12,615 व्यूज

Sapna Choudhary की टूटी शादी, 6 साल बाद ले रहीं तलाक, क्यों प्यार में मिला धोखा? पति पर सिंगर का शॉकिंग खुलासा

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 10:34 AM IST
Sapna Choudhary की टूटी शादी, 6 साल बाद ले रहीं तलाक, क्यों प्यार में मिला धोखा? पति पर सिंगर का शॉकिंग खुलासा

Sapna Choudhary: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय कलाकार सपना चौधरी अक्सर अपने डांस और गानों को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन इस बार उनकी निजी जिंदगी खबरों का हिस्सा बन गई है। 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट ने हाल ही में एनएमएफ न्यूज को दिए इंटरव्यू में अपने रिश्ते, शादी के अनुभव और जिंदगी में आए बदलावों पर खुलकर बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने पति वीर साहू से अलग होने के फैसले और भविष्य में दोबारा शादी करने की संभावना पर भी अपनी राय रखी। सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्ते में क्यों आई दरार? सपना चौधरी ने पति से अलग होने के फैसले पर बात करते हुए कहा कि उनके रिश्ते में क्या हुआ और किन परिस्थितियों में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया, इसकी असली वजह सिर्फ वो दोनों ही जानते हैं।

उनका मानना है कि जब रिश्ता अच्छा चल रहा था, तब दोनों एक साथ थे लेकिन जब चीजें ठीक नहीं रहीं और रिश्ता आगे नहीं चल सका, तो उन्होंने अलग होने का रास्ता चुना। क्या सपना चौधरी को प्यार में मिला धोखा? -सपना चौधरी ने अपने निजी रिश्ते की वजहों को सार्वजनिक रूप से विस्तार से बताने से परहेज किया लेकिन उनकी बातचीत से साफ है कि वह अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर चुकी हैं।

इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने प्यार और रिश्तों को लेकर अपनी सोच भी जाहिर की। उनकी बातों से संकेत मिला कि रिश्ते में उन्हें निराशा या धोखे का सामना करना पड़ा है। हालांकि उन्होंने किसी पर सीधे तौर पर आरोप लगाने के बजाय प्यार के मायने समझाए।

सपना चौधरी के मुताबिक प्यार सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं होता बल्कि ये आत्मा, भावनाओं और एक-दूसरे से गहरे जुड़ाव का नाम है। उन्होंने पुरुषों और महिलाओं की भावनात्मक सोच में अंतर पर भी अपनी राय रखी। सपना चौधरी का मानना है कि पुरुष अक्सर रिश्तों को व्यावहारिक नजरिए से देखते हैं जबकि महिलाएं भावनाओं के साथ अधिक जुड़ जाती हैं और कई बार इसी वजह से ज्यादा तकलीफ झेलती हैं।

सपना चौधरी ने शादी के बाद अपने जीवन में आए बदलावों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 'बिग बॉस' से बाहर आने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी और इसी दौर में उन्होंने शादी की। उस समय उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था।

सपना चौधरी ने स्वीकार किया कि पत्नी, मां और बहू की जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने अपनी ओर ध्यान देना कम कर दिया था। वह परिवार की भूमिका में इतनी व्यस्त हो गईं कि धीरे-धीरे अपनी व्यक्तिगत पहचान, करियर और खुद के सपनों को पीछे छोड़ने लगीं। अब उन्हें एहसास हुआ है कि रिश्तों और जिम्मेदारियों के बीच खुद के लिए समय निकालना भी बेहद जरूरी है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bisleri पानी पूरी तरह सेफ, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास', FSSAI के आरोपो पर अब बिसलेरी ने दी सफाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

Balen Shah India Visit: भारत को गाली और 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा लगाने वाले नेपाली पीएम अब क्यों आए दिल्ली?

स्पेशल • अखिल भारतीय

आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मिले गौतम अदाणी, भेंट को बताया 'अत्यंत भावुक अनुभव'

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं प्रेग्नेंट थी, मुझे खूब पीटा, मोबाइल तोड़ा', अंजलि अरोड़ा की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, परिवार पर लगे आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

अदाणी डिफेंस ने पोखरण में 'बघीरा AT1' एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम का सफल प्रदर्शन किया, 8 किमी तक सटीक मारक क्षमता

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं प्रेग्नेंट थी, मुझे खूब पीटा, मोबाइल तोड़ा', अंजली अरोड़ा की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, परिवार पर लगे आरोप

स्पेशल • Ahmedabad

Diljit Dosanjh के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में हंगामा, चले लात-घूंसे, तोड़े गए नियम, वीडियो वायरल, क्या हुई बात?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल