मंगलवार, 24 नवंबर 2026 12:39 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 13,004 व्यूज

'मैं प्रेग्नेंट थी, मुझे खूब पीटा, मोबाइल तोड़ा', अंजलि अरोड़ा की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, परिवार पर लगे आरोप

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 10:28 AM IST
'मैं प्रेग्नेंट थी, मुझे खूब पीटा, मोबाइल तोड़ा', अंजलि अरोड़ा की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, परिवार पर लगे आरोप

Anjali Arora: 'कच्चा बादाम' गाने से लोकप्रियता हासिल करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह उनका कोई वीडियो या प्रोजेक्ट नहीं बल्कि परिवार से जुड़ा विवाद है। अंजलि अरोड़ा की भाभी आरती अरोड़ा ने अपने पति, सास-ससुर और ननद पर घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

मीडिया के सामने अपनी आपबीती बताते हुए आरती अरोड़ा भावुक हो गई थीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरती अरोड़ा के वकील ने बताई घरेलू हिंसा की बात आरती अरोड़ा का मामला अब दिल्ली के साकेत कोर्ट तक पहुंच चुका है।

इस मामले में उनकी वकील काजल गौतम पैरवी कर रही हैं। एक स्थानीय न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान वकील ने शादी से लेकर कथित घरेलू हिंसा तक की कई बातें सामने रखीं। आरती ने साल 2021 में की थी अंजलि अरोड़ा के भाई से शादी वकील के मुताबिक आरती और उनके पति की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

दोनों ने पहले आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी और बाद में परिवारों की सहमति से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भी शादी की। आरोप है कि साल 2021 में हुई शादी के करीब एक महीने बाद ही आरती के साथ मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया था। वकील का दावा है कि इस पूरे मामले की जानकारी आरती के सास-ससुर और ननद अंजलि अरोड़ा को भी थी।

आरती की वकील ने आरोप लगाया है कि उनके साथ होने वाली हिंसा के वीडियो ससुराल के लोगों तक भी पहुंचाए गए थे। इन फुटेज में कथित तौर पर मारपीट की घटनाएं रिकॉर्ड थीं। वकील सबूतों को नष्ट करने के उद्देश्य से आरती के 5 से 6 मोबाइल फोन तोड़ दिए गए और उनके फोन से करीब 600 वीडियो डिलीट कर दिए गए।

मामले में ससुराल पक्ष पर जादू-टोना कराने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और मामले में सामने आई जानकारी फिलहाल शिकायतकर्ता पक्ष के दावों पर आधारित है। मीडिया से बातचीत के दौरान आरती अरोड़ा अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालवालों को उनकी जिंदगी और तकलीफों से कोई मतलब नहीं था और उन्हें लगातार परेशान किया गया। आरती ने दावा किया कि साल 2021 में शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया।

आरती के मुताबिक उस समय हिंसा इतनी गंभीर थी कि वह बेहोश हो गई थीं। आरती ने अपनी ननद अंजलि अरोड़ा पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी लोकप्रियता और राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर उन्हें डराने और दबाने की कोशिश करती थीं। आरती का कहना है कि जहां अंजलि के पास नाम और पहचान है, वहीं उनके पास अपनी बात रखने के लिए कोई मजबूत सहारा नहीं है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी, गौपालन, बिजली और पर्यटन पर फोकस

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या इस बार नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र? इतिहास में अब तक सिर्फ 4 बार टला है विंटर सेशन, कब-कब हुआ ऐसा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

शेख हसीना 16 दिसंबर को ही क्यों लौट रही हैं बांग्लादेश? क्या जाएंगी जेल? बोलीं- वापसी के लिए सरकारी विमान भेजो

स्पेशल • अखिल भारतीय

Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने लगाई ताकत! JD Vance ने Nvidia पर बनाया दबाव, 11 दिन में कैसे पलटा फैसला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akshay Kumar ने किया खतरनाक फायर स्टंट, पैंट में लगाई आग, CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी में दिखा देशभक्ति का जोश

स्पेशल • अखिल भारतीय

Panchayat Season 5 Trailer Out: 'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, फुलेरा में नया सियासी घमासान, आएगा बड़ा ट्विस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप; बिहार-बंगाल में सुबह-सुबह कांपी धरती, समस्तीपुर में भी महसूस हुए झटके

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं माफी मांगता हूं', अविनाश मिश्रा ने सच में ईशा सिंह को दिया धोखा? 1 मिनट 50 सेकंड के वीडियो में बताया सच

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल