मंगलवार, 24 नवंबर 2026 12:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 18,371 व्यूज

क्या इस बार नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र? इतिहास में अब तक सिर्फ 4 बार टला है विंटर सेशन, कब-कब हुआ ऐसा?

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 12:13 PM IST
क्या इस बार नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र? इतिहास में अब तक सिर्फ 4 बार टला है विंटर सेशन, कब-कब हुआ ऐसा?

संसद का शीतकालीन सत्र यानी विंटर सेशन इस बार होगा या नहीं, इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। सरकार ने अभी तक सत्र की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। दूसरी तरफ, संसद का मानसून सत्र भी आधिकारिक तौर पर खत्म नहीं हुआ है।

13 अगस्त को दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी, लेकिन राष्ट्रपति की तरफ से सत्रावसान यानी प्रोरोगेशन का आदेश जारी नहीं हुआ। 24 नवंबर तक इस स्थिति को 103 दिन हो चुके हैं। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

सवाल है कि क्या इस बार संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया जाएगा? या सरकार मानसून सत्र को ही आगे बढ़ाकर कुछ दिनों की विशेष बैठक बुला सकती है? परिसीमन विधेयक को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

हालांकि, सरकार ने अब तक ऐसी किसी योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। संसद के इतिहास पर नजर डालें तो शीतकालीन सत्र का न होना कोई नई बात नहीं है। 1952 से अब तक चार बार ऐसा हो चुका है।

संसद का Winter Session क्यों नहीं बुलाया जा रहा? संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 को शुरू हुआ था और 13 अगस्त को दोनों सदनों की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लेकिन इसे औपचारिक रूप से समाप्त नहीं किया गया।

यही वजह है कि सरकार के पास मौजूदा सत्र को दोबारा शुरू करने का विकल्प मौजूद है। इस बीच चर्चा है कि सरकार परिसीमन विधेयक पर विचार के लिए कुछ दिनों का विशेष सत्र बुला सकती है। मौजूदा सत्र को फिर से शुरू करने और नया सत्र बुलाने की प्रक्रिया में अंतर है।

इसलिए मानसून सत्र का अब तक समाप्त नहीं होना इस चर्चा को और हवा दे रहा है। मोदी सरकार का दांव: महीने के आखिर में संसद का विशेष सत्र! परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पास कराने का नया प्लान 1952 के बाद सिर्फ चार बार नहीं हुआ शीतकालीन सत्र? 1.

साल 1975: इमरजेंसी के दौरान नहीं हुई बैठक देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया गया था। उस दौर में संसद की बैठकें भी सामान्य तरीके से नहीं हुईं। लोकसभा 21 जुलाई से 7 अगस्त 1975 तक बैठी।

इसके बाद अगली बैठक 5 जनवरी से 6 फरवरी 1976 के बीच हुई। नवंबर और दिसंबर में कोई बैठक नहीं हुई। इस तरह शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया गया।

22 अगस्त 1979 को छठी लोकसभा समय से पहले भंग कर दी गई। इसके बाद नए चुनाव हुए और सातवीं लोकसभा की पहली बैठक जनवरी 1980 में हुई। चुनाव और सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के चलते उस साल शीतकालीन सत्र नहीं हो सका।

31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई। इसके बाद देश में आम चुनाव कराए गए। आठवीं लोकसभा की पहली बैठक 15 जनवरी 1985 को हुई।

इस असाधारण राजनीतिक स्थिति के चलते 1984 का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी, गौपालन, बिजली और पर्यटन पर फोकस

स्पेशल • अखिल भारतीय

शेख हसीना 16 दिसंबर को ही क्यों लौट रही हैं बांग्लादेश? क्या जाएंगी जेल? बोलीं- वापसी के लिए सरकारी विमान भेजो

स्पेशल • अखिल भारतीय

Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने लगाई ताकत! JD Vance ने Nvidia पर बनाया दबाव, 11 दिन में कैसे पलटा फैसला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akshay Kumar ने किया खतरनाक फायर स्टंट, पैंट में लगाई आग, CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी में दिखा देशभक्ति का जोश

स्पेशल • अखिल भारतीय

Panchayat Season 5 Trailer Out: 'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, फुलेरा में नया सियासी घमासान, आएगा बड़ा ट्विस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप; बिहार-बंगाल में सुबह-सुबह कांपी धरती, समस्तीपुर में भी महसूस हुए झटके

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं माफी मांगता हूं', अविनाश मिश्रा ने सच में ईशा सिंह को दिया धोखा? 1 मिनट 50 सेकंड के वीडियो में बताया सच

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल