मंगलवार, 24 नवंबर 2026 12:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 11,369 व्यूज

Akshay Kumar ने किया खतरनाक फायर स्टंट, पैंट में लगाई आग, CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी में दिखा देशभक्ति का जोश

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 09:44 AM IST
Akshay Kumar ने किया खतरनाक फायर स्टंट, पैंट में लगाई आग, CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी में दिखा देशभक्ति का जोश

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और खतरनाक स्टंट के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में अपने एक्शन से दर्शकों को हैरान करने वाले अक्षय ने एक बार फिर लाइव इवेंट में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में अक्षय कुमार ने आग और तलवार के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी।

इस दौरान उनके कपड़ों में आग लगाने वाला एक स्टंट भी किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार के बेखौफ अंदाज ने जीता लोगों का दिल अक्षय कुमार के इस परफॉर्मेंस की खास बात उनका बेखौफ अंदाज और देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुति रही। भगवा पगड़ी पहने एक्टर ने जिस तरह आग के बीच तलवार के साथ अपना प्रदर्शन किया, उसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया।

अक्षय कुमार के ट्राउजर में लगाई आग, हाथ में तलवार लेकर किया स्टंट -21 नवंबर 2026 को आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में एक्टर हाथ में तलवार लिए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनके आसपास मौजूद डांसर्स उनके ट्राउजर में आग लगाते दिखाई देते हैं।

वहीं एक दूसरे वीडियो में अक्षय कुमार सिर के ऊपर आग से जलता हुआ एक प्रॉप उठाकर प्रदर्शन करते नजर आते हैं। इस दौरान उनके आसपास कलाकारों की टोली डांस करती दिखाई देती है। आग के बीच अक्षय का बेखौफ अंदाज देखकर दर्शक भी हैरान रह गए।

उनके इस स्टंट की क्लिप इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है। इस खास परफॉर्मेंस के लिए अक्षय कुमार ने बेहद अलग अंदाज अपनाया था। उन्होंने काले रंग का स्लीवलेस टॉप, कैमोफ्लाज प्रिंट वाली पैंट और भूरे रंग की बेल्ट पहनी थी।

इसके साथ उन्होंने क्रॉस-बॉडी स्ट्रैप कैरी किया हुआ था। उनके लुक की सबसे खास चीज चमकीले भगवा रंग की पगड़ी थी। अक्षय कुमार की इस प्रस्तुति के दौरान देशभक्ति से भरपूर गाना 'तेरी मिट्टी' बज रहा था।

कार्यक्रम का आयोजन सुरक्षा कर्मियों और आतंकवाद के खिलाफ बहादुरी दिखाने वाले लोगों के सम्मान में किया गया था। ऐसे में उनकी परफॉर्मेंस ने समारोह के माहौल को और भी खास बना दिया। THE KHILADI NEVER FAILS TO AMAZE! 🔥#AkshayKumar Performing a THRILLING STUNT WITH FIRE at the Global Peace Honours 2026! 🔥✨ https://t.

co/ZkdInCbV4H अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस के दौरान एक और दिलचस्प पल देखने को मिला। वीडियो में एक्टर डांस करते हुए मंच से नीचे उतरते हैं और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के पास पहुंच जाते हैं। इसके बाद वह उन्हें माइक थमा देते हैं।

अक्षय कुमार से माइक मिलने के बाद अमृता फडणवीस भी पीछे नहीं रहतीं और 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' गाना गाने लगती हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों का उत्साह देखने लायक था। अक्षय कुमार और अमृता फडणवीस का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी, गौपालन, बिजली और पर्यटन पर फोकस

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या इस बार नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र? इतिहास में अब तक सिर्फ 4 बार टला है विंटर सेशन, कब-कब हुआ ऐसा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

शेख हसीना 16 दिसंबर को ही क्यों लौट रही हैं बांग्लादेश? क्या जाएंगी जेल? बोलीं- वापसी के लिए सरकारी विमान भेजो

स्पेशल • अखिल भारतीय

Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने लगाई ताकत! JD Vance ने Nvidia पर बनाया दबाव, 11 दिन में कैसे पलटा फैसला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Panchayat Season 5 Trailer Out: 'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, फुलेरा में नया सियासी घमासान, आएगा बड़ा ट्विस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप; बिहार-बंगाल में सुबह-सुबह कांपी धरती, समस्तीपुर में भी महसूस हुए झटके

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं माफी मांगता हूं', अविनाश मिश्रा ने सच में ईशा सिंह को दिया धोखा? 1 मिनट 50 सेकंड के वीडियो में बताया सच

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल