Avinash Mishra and Isha Singh: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के रिश्ते में आई दरार इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों के बीच अनबन, धोखे के आरोप और सोशल मीडिया पर सामने आ रहे इशारों ने इस विवाद को और हवा दे दी। अब कई दिनों तक चुप रहने के बाद अविनाश ने खुद सामने आकर पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।
एक्टर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए ईशा और उनके परिवार से माफी मांगी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि इस विवाद में उनके परिवार और दोस्तों को शामिल न किया जाए। अविनाश मिश्रा ने वीडियो शेयर कर मांगी माफी कई दिनों से ईशा सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच अविनाश मिश्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ वीडियोज शेयर किए।
इन वीडियोज में उन्होंने माना कि उनके कुछ फैसलों और हरकतों से ईशा को ही नहीं बल्कि उनके परिवार को भी दुख पहुंचा है। 'बेवफा निकली है तू' गाना बजाने को लेकर एक्टर ने दी सफाई एक्टर ने हाल ही में अपने डीजे इवेंट में 'बेवफा निकली है तू' गाना बजाने को लेकर भी सफाई दी।
उन्होंने कहा कि गाने के कई अलग-अलग मतलब निकाले गए और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के एडिट बनाए जा रहे हैं। हालांकि उनका किसी को चोट पहुंचाने का इरादा नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगी।
अपने वीडियो में अविनाश मिश्रा ने कहा कि पिछले कई दिनों से उनके बारे में काफी बातें हो रही हैं और वह अब इस मामले को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके डीजे इवेंट में बजाए गए गाने को लेकर लोगों ने कई तरह की बातें समझीं लेकिन उनका मकसद किसी को परेशान करना या दुख पहुंचाना नहीं था।
अविनाश मिश्रा ने कहा कि उन्हें पता है कि इन घटनाओं से ईशा को काफी तकलीफ हुई है और उनके परिवार को भी दुख पहुंचा है। उन्होंने साफ किया कि भले ही उनका इरादा ऐसा नहीं था लेकिन जो कुछ हुआ उसके लिए वह माफी मांगते हैं। एक्टर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि इस पूरे मामले में उनकी भी जिम्मेदारी है।
अविनाश मिश्रा ने अपनी अपील में खास तौर पर दोस्तों और परिवार को इस विवाद से दूर रखने की बात कही। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि उनके करीबियों को मैसेज करके परेशान न किया जाए और इस विवाद को अब आगे न बढ़ाया जाए। एक्टर ने कहा कि उन्हें खुद के ऊपर काम करने की जरूरत है और वह ऐसा करना चाहते भी हैं।
उन्होंने ये भी कहा कि जब वह खुद बेहतर स्थिति में होंगे, तभी दोबारा लोगों के सामने लौटेंगे। वीडियो के आखिर में अविनाश ने फैंस से इस पूरे मामले को यहीं समाप्त करने की अपील की। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं