बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 6,312 व्यूज

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप; बिहार-बंगाल में सुबह-सुबह कांपी धरती, समस्तीपुर में भी महसूस हुए झटके

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 08:24 AM IST
नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप; बिहार-बंगाल में सुबह-सुबह कांपी धरती, समस्तीपुर में भी महसूस हुए झटके

बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार के समस्तीपुर में सुबह करीब 7:04 बजे धरती लगभग 2 सेकेंड तक हिली। वहीं, नेपाल के कोशी प्रांत में भी सुबह भूकंप आया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसकी तीव्रता 5. 4 मापी गई। भूकंप का असर भारत के सीमावर्ती इलाकों के अलावा आसपास के दूसरे देशों में भी महसूस होने की आशंका है।

फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जान जाने की खबर सामने नहीं आई है। समस्तीपुर में 2 सेकेंड तक महसूस हुई हलचल समस्तीपुर में सुबह के वक्त अचानक जमीन हिलने से लोगों को कुछ पल के लिए समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। ठंड के चलते ज्यादातर लोग उस समय घरों के भीतर थे।

करीब 7:04 बजे महसूस हुए कंपन कुछ सेकेंड तक रहे। स्थानीय लोगों के लिए यह अनुभव इसलिए भी अलग था क्योंकि इलाके में लंबे समय बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी सुबह धरती हिलने की खबर सामने आई।

नेपाल में आए भूकंप का असर सीमावर्ती इलाकों तक महसूस होने की आशंका है। #BREAKING: A magnitude 5. 4 earthquake struck near Lelep in Nepals Koshi Province at around 7:02 AM, with tremors reported across parts of India, Nepal, Bhutan, Bangladesh and China.

Tremors were felt in Jalpaiguri, West Bengal, triggering panic among residents. No casualties or damage have been reported so far Tibet Earthquake: तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई पर था केंद्र, नेपाल में फिर बढ़ने वाला खतरा? नेपाल में कहां था भूकंप का केंद्र?

नेपाल के पूर्वी हिस्से में सुबह करीब 7:02 बजे भूकंप आया। शुरुआती जानकारी में इसका केंद्र कोशी प्रांत के ताप्लेजुंग जिले में लेलेप के पास बताया गया। यह जगह सिक्किम सीमा के आसपास स्थित है।

भूकंप की वजह से नेपाल के अलावा भारत, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ इलाकों में भी कंपन महसूस होने की आशंका जताई गई। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) से जुड़ी शुरुआती रिपोर्ट में तीव्रता 5. 4 बताई गई थी, जबकि बाद की रिपोर्ट में इसे 5.

3 बताया गया है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। नेपाल और भारत का हिमालयी क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है।

यहां धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल से समय-समय पर कंपन महसूस किए जाते हैं। नेपाल का कोशी क्षेत्र भारतीय सीमा के काफी करीब है। यही वजह है कि नेपाल में आने वाले भूकंप का असर बिहार, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों तक महसूस हो सकता है।

फिलहाल राहत की बात है कि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि भूकंप के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की अपडेट पर नजर रखना जरूरी है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akhilesh पर बरसे Hamza Masood-'सपा-कांग्रेस गठबंधन फाइनल नहीं', Azam को 'असुर' बयान की याद दिलाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब का औद्योगिक इकोसिस्टम: मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर लॉजिस्टिक्स और कुशल कार्यबल से औद्योगिक हब बनने की तैयारी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'आस्तीन के सांप नहीं पकड़ सकता', Sapna Choudhary ने किस पर साधा निशाना? तलाक की खबरों के बीच मची हलचल

स्पेशल • Mumbai

मुंबई पुस्तक महोत्सव का भव्य आगाज, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- हर साल होगा आयोजन

स्पेशल • अखिल भारतीय

'क्या हम भिखारी हैं?' अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया सिर्फ 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद का फूटा गुस्सा

स्पेशल • अखिल भारतीय

16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा' बंगाल के मंत्री के दावे से गरमायी सियासत! राज्य कर सकता है विदेश पर कब्ज़ा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Anant Singh की बेटी की शादी में घुड़दौड़, जीतने पर मिलेगी थार, 4 लाख मेहमानों के लिए 150 पकवानों का महाभोज

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi के कैफे में 22 साल की लड़की के साथ हुआ गैंग रेप, पार्टी के बाद हुई वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल