गुरुवार, 26 नवंबर 2026 06:39 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,844 व्यूज

16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा' बंगाल के मंत्री के दावे से गरमायी सियासत! राज्य कर सकता है विदेश पर कब्ज़ा?

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 09:08 AM IST
16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा' बंगाल के मंत्री के दावे से गरमायी सियासत! राज्य कर सकता है विदेश पर कब्ज़ा?

Arjun Singh Bangladesh Statement: पश्चिम बंगाल के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह के एक बयान ने राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में नया विवाद खड़ा कर दिया है। उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा करने और वहां हिंदुओं की हत्याओं का बदला लेने की बात कही।

24 नवंबर को भाटपाड़ा में रास पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गंगा आरती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया ने उनसे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर सवाल पूछा था। समाचार एजेंसी और द्वारा जारी वीडियो में अर्जुन सिंह यह कहते सुनाई दे रहे हैं, "16 दिसंबर तक हम बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे।

अब बहुत हो चुका है, बांग्लादेश के लिए कोई बहाना नहीं है। जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की गई है, उसका बदला हम जरूर लेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।

" स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान उनके साथ विधायक कौस्तुभ बागची भी मौजूद थे और अर्जुन सिंह ने मुस्कुराते हुए 16 दिसंबर (बांग्लादेश मुक्ति दिवस) का जिक्र किया। हालांकि, किसी राज्य के सिटिंग कैबिनेट मंत्री की ओर से एक संप्रभु पड़ोसी देश को लेकर इस तरह के बयान ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अर्जुन सिंह के बयान में 16 दिसंबर की समयसीमा महज इत्तेफाकन नहीं है। इसके पीछे ऐतिहासिक और मौजूदा जिओ-पॉलिटिकल संदर्भ हैं। साल 1971 में पाकिस्तान को हराकर पूर्वी पाकिस्तान यानी कि आज का बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया था।

वह तारीख थी 16 दिसंबर 1971 और तभी से 16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस या बांग्लादेश मुक्ति दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। ये भी पढें: Bangladesh में 27-28 नवंबर को फुल लॉकडाउन, शेख हसीना की वापसी से बढ़ा तनाव, रखीं 8 बड़ी मांगें इन दोनों घटनाक्रमों के बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री के बयान ने सीमावर्ती राज्य की राजनीति में बांग्लादेश के मुद्दे को फिर गरमा दिया है।

उनके बयान के बाद यह भारत की विदेश-नीति और कूटनीतिक संबंधों पर भी चर्चा छिड गई है। लोग सवाल करने लगे हैं कि क्या विदेश से जुडे मसले पर किसी राज्य के मंत्री के बयान का कोई आधिकारिक महत्व है? संवैधानिक व्यवस्था के लिहाज से इस बयान को भारत सरकार की नीति से जोड़कर नहीं देखा जा सकता।

भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत विदेश नीति, रक्षा और अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पूरी तरह केंद्र सरकार (संघ सूची) के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। किसी भी राज्य सरकार या उसके मंत्री के पास किसी अन्य देश के खिलाफ सैन्य या रणनीतिक कार्रवाई का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं होता।

अर्जुन सिंह के आक्रामक बयान के विपरीत, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) का रुख लगातार कूटनीतिक और संयमित रहा है। संसद में दिए गए आधिकारिक जवाबों (जैसे 12 मार्च 2026 को राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा का उत्तर) और विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर चुका है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

‘मुझे प्रधानमंत्री बना दें। मैं दर्द का समंदर हूं’, सपा के घोषणापत्र से पहले छलका Azam Khan का दर्द

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election 2027

स्पेशल • अखिल भारतीय

25 लाख सरकारी नौकरी,₹5,000 भत्ता, 5 नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, अखिलेश यादव के घोषणापत्र के 10 बड़े वादे

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण में बिहार की बड़ी उपलब्धि, राजगीर जू एवं नेचर सफारी को मिलेगा स्कॉच अवार्ड

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ट्रॉमा दे दिया', Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी ने गुल्लू को बताए लव गिल के ऐसे राज, उड़े होश

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav: 'अच्छे दिन आए नहीं, अब बुरे दिन जाने वाले हैं',घोषणापत्र कार्यक्रम में अखिलेश यादव की 5 बड़ी बातें

स्पेशल • अखिल भारतीय

फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन! सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई रद्द की, सरेंडर का आदेश, क्या है 1994 का IAS हत्याकांड?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: AI नीति-2026 से बिहार में निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास को मिलेगी नई रफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल