गुरुवार, 26 नवंबर 2026 05:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
स्पेशल अखिल भारतीय 12,922 व्यूज

UP Chunav: 'अच्छे दिन आए नहीं, अब बुरे दिन जाने वाले हैं',घोषणापत्र कार्यक्रम में अखिलेश यादव की 5 बड़ी बातें

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 04:58 PM IST
UP Chunav: 'अच्छे दिन आए नहीं, अब बुरे दिन जाने वाले हैं',घोषणापत्र कार्यक्रम में अखिलेश यादव की 5 बड़ी बातें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी करने के मौके पर बीजेपी पर सियासी हमला बोला। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश में अच्छे दिन तो आए नहीं, लेकिन अब बुरे दिन जाने वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि विरोधियों की भाषा में बदलाव भी इसी वजह से दिख रहा है।

संविधान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश ने संविधान की रक्षा, महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र और शहरों की जरूरत के हिसाब से विकास का एजेंडा तैयार करने की बात कही। अखिलेश ने अपने संबोधन में 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में रही समाजवादी पार्टी की सरकार के कामकाज का भी जिक्र किया।

उन्होंने लखनऊ के विकास से लेकर इकाना स्टेडियम, कैंसर इंस्टीट्यूट और मेदांता अस्पताल तक की चर्चा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता आजम खान भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने जेल के अनुभव और परिवार के मुश्किल दौर का जिक्र करते हुए कहा, "हम मरेंगे तो, लेकिन कुछ करके ही मरेंगे।

'' अखिलेश यादव ने सपा के घोषणापत्र कार्यक्रम में क्या-क्या कहा? 5 बड़ी बातें 1. 'अच्छे दिन नहीं आए, अब बुरे दिन जाएंगे' अखिलेश यादव ने अपने भाषण में मौजूदा राजनीतिक हालात पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को अच्छे दिनों का इंतजार ही रहा, लेकिन अब बुरे दिन खत्म होने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के नेताओं की भाषा में बदलाव नजर आने लगा है। उनके इस बयान को आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सपा के राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र।

जन-मन का मैनिफेस्टो ! https://t. co/WmTFTDpwEd UP चुनाव का सेमीफाइनल: सीट शेयरिंग पर अखिलेश ने उतारी 4 दिग्गजों की फौज, कांग्रेस से कमान संभालेंगी प्रियंका! 2. हर शहर के लिए अलग विकास एजेंडा, महिलाओं का भी घोषणापत्र अखिलेश यादव ने कहा कि अब घोषणापत्र केवल पूरे प्रदेश के लिए एक जैसा नहीं होगा।

पार्टी हर शहर की जरूरतों को समझकर अलग विकास एजेंडा तैयार करेगी। यानी जिस शहर में जिस तरह की सुविधाओं की जरूरत है, वहां की योजनाएं उसी हिसाब से बनाई जाएंगी। अखिलेश ने महिलाओं को लेकर भी अलग घोषणापत्र लाने की बात कही।

उन्होंने आधी आबादी के लिए अलग से योजनाएं और प्राथमिकताएं सामने रखने का संकेत दिया। उनके मुताबिक, आने वाले समय में महिलाओं के लिए तैयार किया गया घोषणापत्र भी लोगों के सामने रखा जाएगा। पार्टी ने संविधान दिवस के मौके पर अपना नया घोषणापत्र जारी करने की बात कही।

'क्या हम भिखारी हैं? ' अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया सिर्फ 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद का फूटा गुस्सा 3. संविधान की रक्षा को बताया सबकी जिम्मेदारी संविधान दिवस पर अखिलेश यादव ने देशवासियों को बधाई दी।

उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि संविधान और उसके मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उनके मुताबिक, मौजूदा दौर में संविधान विरोधी ताकतें सक्रिय हैं।

ऐसे में सभी को संवैधानिक व्यवस्था बचाने के लिए संकल्प लेना चाहिए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण में बिहार की बड़ी उपलब्धि, राजगीर जू एवं नेचर सफारी को मिलेगा स्कॉच अवार्ड

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ट्रॉमा दे दिया', Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी ने गुल्लू को बताए लव गिल के ऐसे राज, उड़े होश

स्पेशल • अखिल भारतीय

फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन! सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई रद्द की, सरेंडर का आदेश, क्या है 1994 का IAS हत्याकांड?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: AI नीति-2026 से बिहार में निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास को मिलेगी नई रफ्तार

स्पेशल • Lucknow

‘RSS संविधान के खिलाफ, Modi की कुर्सी पर Yogi और Shah की नजर’, सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर खड़गे क्या बोले?

स्पेशल • Lucknow

Lucknow Owaisi Rally: ‘Encounter से इंसाफ नहीं, 9 साल में 316 एनकाउंटर-110 मुस्लिम’, लखनऊ में गरजे ओवैसी

स्पेशल • Mumbai

Amitabh Bachchan के बंगले 'जलसा' को फिर से बम से उड़ाने की धमकी, BMC ऑफिस भी निशाने पर, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल