गुरुवार, 26 नवंबर 2026 05:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
स्पेशल अखिल भारतीय 13,700 व्यूज

Bihar News: इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण में बिहार की बड़ी उपलब्धि, राजगीर जू एवं नेचर सफारी को मिलेगा स्कॉच अवार्ड

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 04:31 PM IST
Bihar News: इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण में बिहार की बड़ी उपलब्धि, राजगीर जू एवं नेचर सफारी को मिलेगा स्कॉच अवार्ड

पटना, 26 नवंबर:* बिहार में इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिलने जा रही है। राजगीर जू एवं नेचर सफारी को सतत इको टूरिज्म और शासन में नवाचार की पहल के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की इस परियोजना को 19 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान देगी।

पर्यटन को संरक्षण और शिक्षा से जोड़ने की पहल सरकार ने राजगीर जू एवं नेचर सफारी के जरिए पर्यटन को केवल मनोरंजन तक सीमित रखने के बजाय इसे वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण शिक्षा से जोड़ने का अनूठा प्रयास किया है। लगभग 191. 12 हेक्टेयर में फैली राजगीर जू सफारी बिहार की पहली जू सफारी है, जिसका उद्घाटन 16 फरवरी 2022 को हुआ था।

यहां शेर, बाघ, भालू, तेंदुआ और शाकाहारी वन्यजीवों के लिए अलग-अलग सफारी जोन विकसित किए गए हैं। इसके अलावा एक्सोटिक एवियरी, वन्यजीव व्याख्या केंद्र, 180 डिग्री थिएटर और ओपन थिएटर जैसी सुविधाएं भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। रोमांच और प्रकृति का अनूठा संगम लगभग 550 हेक्टेयर में फैली राजगीर नेचर सफारी पर्यटकों को प्रकृति के बीच रोमांचक अनुभव प्रदान करती है।

यहां ग्लास स्काईवॉक ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, जिपलाइन, स्काई बाइकिंग, बटरफ्लाई पार्क, औषधीय उद्यान और कैक्टस गार्डन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इन गतिविधियों के जरिए पर्यटन के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिल रहा है। तकनीक से मजबूत हुई प्रबंधन व्यवस्था जू एवं नेचर सफारी में पर्यटकों की सुविधा और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

यहां क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग, स्लॉट प्रबंधन, सफारी वाहनों की रियल टाइम जीपीएस ट्रैकिंग, केंद्रीय नियंत्रण कक्ष और सीसीटीवी निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू हैं। डिजिटल स्टोरीटेलिंग और इंटरैक्टिव माध्यमों से पर्यटकों को जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण की जानकारी भी दी जाती है।

तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के लिए जू सफारी के निदेशक राम सुंदर एम को सितंबर महीने में 'बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी' सम्मान भी मिल चुका है। दो वर्षों में बढ़े इको टूरिज्म के पर्यटक विभागीय आंकड़ों , बिहार के इको टूरिज्म स्थलों पर पर्यटकों की संख्या 2022-23 में 55. 20 लाख थी, जो 2024-25 में बढ़कर 74.

90 लाख हो गई। वहीं, राजगीर नेचर सफारी में पर्यटकों की संख्या लगभग 1. 59 लाख से बढ़कर तीन लाख तक पहुंच गई।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ट्रॉमा दे दिया', Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी ने गुल्लू को बताए लव गिल के ऐसे राज, उड़े होश

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav: 'अच्छे दिन आए नहीं, अब बुरे दिन जाने वाले हैं',घोषणापत्र कार्यक्रम में अखिलेश यादव की 5 बड़ी बातें

स्पेशल • अखिल भारतीय

फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन! सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई रद्द की, सरेंडर का आदेश, क्या है 1994 का IAS हत्याकांड?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: AI नीति-2026 से बिहार में निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास को मिलेगी नई रफ्तार

स्पेशल • Lucknow

‘RSS संविधान के खिलाफ, Modi की कुर्सी पर Yogi और Shah की नजर’, सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर खड़गे क्या बोले?

स्पेशल • Lucknow

Lucknow Owaisi Rally: ‘Encounter से इंसाफ नहीं, 9 साल में 316 एनकाउंटर-110 मुस्लिम’, लखनऊ में गरजे ओवैसी

स्पेशल • Mumbai

Amitabh Bachchan के बंगले 'जलसा' को फिर से बम से उड़ाने की धमकी, BMC ऑफिस भी निशाने पर, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल