UP Chunav 2027 Lucknow Congress Rally: संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश की राजधानी में कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'संविधान रक्षा मार्च' से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखे हमले किए।
उन्होंने RSS पर संविधान का विरोध करने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले 12 साल से संविधान को कमजोर करने का काम हो रहा है। खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी के 2024 के लोकसभा चुनाव में दिए गए '400 पार' के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि अब उनकी सरकार दो सहयोगियों के सहारे चल रही है।
उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी की कुर्सी के दो पैर हैं। खड़गे ने विपक्षी दलों को एकजुट रहने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा और योगी सरकार को हराना है, लेकिन इसके लिए गठबंधन के भीतर मतभेद नहीं होने चाहिए।
'RSS तब भी संविधान के खिलाफ था, आज भी है' खड़गे ने रैली को संबोधित करते हुए RSS पर संविधान विरोधी विचारधारा रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी संविधान के साथ खड़े हैं, जबकि दूसरी तरफ वे लोग हैं जो संविधान को कमजोर कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संविधान ने दलितों, महिलाओं, गरीबों और वंचितों को समान अधिकार दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन वर्गों के मताधिकार को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। खड़गे ने चेतावनी दी कि अगर लोगों के वोट काटने की कोशिश की गई, तो देश का युवा और आम नागरिक इसके खिलाफ आवाज उठाएगा।
VIDEO | Lucknow: Congress president Mallikarjun Kharge participates in the Samvidhan Raksha March and addresses a rally. He says, "Everyone knows that the RSS was against the Constitution then and continues to oppose it even today. There is a battle between two ideologies.
We are standing with the Constitution, while the others are opposed to it and have always worked against it. People with an anti-Constitution mindset have been working continuously over the past 12 years to undermine the Constitution. They spread hatred।
" उन्होंने यह भी कहा कि संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। खड़गे के मुताबिक, राहुल गांधी संविधान को अपने साथ रखते हैं और पार्टी ने 2024 के चुनाव में संविधान तथा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा उठाया था। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खड़गे ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के 'अबकी बार 400 पार' के नारे का जिक्र किया।
उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा को 400 सीटें कहां मिलीं। VIDEO | Lucknow: Congress president Mallikarjun Kharge participates in the Samvidhan Raksha March and addresses a rally, saying, "Our Constitution has granted voting rights to Dalits, women, the poor and the deprived from the very beginning.
Who made this possible? Babasaheb Ambedkar and our Jawaharlal Nehru ji. Now, you (referring to the govt) are trying to take away the voting rights of these weaker sections.
Do not resort to such tactics. If you try to delete our votes, every youth and every citizen of this country will fight against you। "।
पाठक प्रतिक्रियाएं