Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों रिश्तों का समीकरण तेजी से बदल रहा है। घर में दोस्ती, तकरार और आरोप-प्रत्यारोप के बीच कंटेस्टेंट्स का असली चेहरा सामने आ रहा है। हालिया एपिसोड में जहां नॉमिनेशन को लेकर घरवालों के बीच तनाव देखने को मिला, वहीं अब एक नए प्रोमो ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।
इस प्रोमो में स्काउट ओपी (Scout OP) कंटेस्टेंट गुल्लू के साथ बातचीत करते हुए लव गिल को लेकर कई ऐसी बातें कहते नजर आ रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। स्काउट ओपी ने गुल्लू के सामने बयां किया अपना दर्द मेकर्स की ओर से जारी प्रोमो में स्काउट ओपी रात के समय बेड पर बैठकर गुल्लू से बातचीत करते दिखाई देते हैं।
इस दौरान वह लव गिल के साथ अपने पुराने रिश्ते और उनके व्यवहार को याद करते हुए पछतावा जाहिर करते हैं। स्काउट की बातों से साफ झलकता है कि लव के साथ उनकी दोस्ती में आई दूरी ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। 'एक इंसान के पीछे अपना काफी समय बर्बाद कर दिया' लव के साथ बिताए पुराने पलों को याद करते हुए स्काउट कहते हैं कि उन्होंने एक इंसान के पीछे अपना काफी समय बर्बाद कर दिया।
वह बताते हैं कि लव उनका काफी ख्याल रखती थीं, उनके सिर में तेल लगाती थीं, सुबह उठाती थीं और यहां तक कि उनके कपड़े भी धो देती थीं। स्काउट के मुताबिक, उस समय उन्हें इस रिश्ते की अहमियत समझ नहीं आई और अब उन्हें अपनी कुछ बातों पर पछतावा हो रहा है। प्रोमो में स्काउट ओपी अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहते हैं कि वह लव को काफी ज्यादा महत्व देने लगे थे।
उनके मुताबिक लव के व्यवहार और उनके साथ बिताए पलों का उन पर गहरा असर हुआ था। बातचीत के दौरान स्काउट अपने गुस्से और मानसिक तनाव का भी जिक्र करते हैं। स्काउट ओपी कहते हैं कि एक समय उनका गुस्सा इतना बढ़ गया था कि उन्होंने अपने ही बाल काट लिए थे।
स्काउट अपनी स्थिति को याद करते हुए कहते हैं, 'लाइफ ने ट्रॉमा दे दिया, ट्रॉमा। ' उनकी इस बात पर गुल्लू भी प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि स्काउट उस समय पागल हो गए थे। दोनों के बीच हुई ये बातचीत अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
दर्शक स्काउट के इस बदले हुए अंदाज और लव को लेकर उनके बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। Aakhir kyun Scout OP, Gullu ko bata rahe hain kuch raaz? @HotstarReality https://t.
co/ugDmJrT2Be बिग बॉस 20 की शुरुआत में स्काउट ओपी और लव गिल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उन्होंने अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसा बताया था। घर में दोनों की दोस्ती काफी मजबूत नजर आती थी, लेकिन धीरे-धीरे इस रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं