Anand Mohan Supreme Court: बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की समय से पहले जेल से रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी और आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आनंद मोहन को अब एक बार फिर जेल लौटना होगा।
शीर्ष अदालत ने बिहार सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसके आधार पर उन्हें अप्रैल 2023 में रिहा किया गया था। कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर जेल प्रशासन के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने बिहार सरकार के 10 अप्रैल 2023 के जेल नियमों में किए गए बदलाव को असंवैधानिक, अमान्य और लागू न रहने वाला करार दिया।
अदालत ने रिहाई के आदेश को भी रद्द कर दिया। फैसले में इस कदम को कानून की कसौटी पर टिकने लायक नहीं माना गया। हालांकि राज्य सरकार को कानून के मुताबिक नए सिरे से रिमिशन यानी सजा में छूट की प्रक्रिया शुरू करने की छूट दी गई है।
यह प्रक्रिया आनंद मोहन के सरेंडर या हिरासत में लिए जाने के बाद ही शुरू हो सकेगी। सुप्रीम कोर्ट ने क्यों रद्द की आनंद मोहन की रिहाई? बिहार सरकार ने 10 अप्रैल 2023 को बिहार जेल मैनुअल के नियम 481 में बदलाव किया था।
इससे ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी की हत्या के दोषियों को समय से पहले रिहाई के लिए अयोग्य मानने वाली पुरानी शर्त हटा दी गई। पहले ऐसे कैदियों को कम से कम 20 साल की सजा पूरी किए बिना रिहाई पर विचार का लाभ नहीं मिलता था। बदलाव के बाद आनंद मोहन की रिमिशन की राह खुल गई।
उन्हें 24 अप्रैल 2023 को रिहाई का आदेश मिला और वह जेल से बाहर आ गए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार ने 2002 से चली आ रही नीति में अचानक और चुनिंदा बदलाव किया, लेकिन इसके पीछे कोई ठोस सार्वजनिक उद्देश्य या पर्याप्त आधार नहीं बताया। अदालत ने इस संशोधन को मनमाना और संविधान के अनुच्छेद 14 यानी समानता के अधिकार के खिलाफ माना।
पीठ के मुताबिक, इस आधार पर आनंद मोहन को दी गई रिहाई कानूनन टिकाऊ नहीं थी। Bilkis Bano Case: 'मेरी 3 साल की बेटी की यादें न्याय मांगती हैं, दोषियों को जमानत पर छलका बिल्किस बानो दर्द जी कृष्णैया की हत्या का मामला क्या था? यह मामला दिसंबर 1994 का है।
उस समय गोपालगंज के जिलाधिकारी जी कृष्णैया मुजफ्फरपुर जिले से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी गैंगस्टर छोटन शुक्ला की शवयात्रा से आगे निकली। इसके बाद भीड़ ने कृष्णैया पर हमला कर दिया और उन्हें पीट-पीटकर मार डाला।
उस समय आनंद मोहन विधायक थे और शवयात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। उन पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा था। इसी मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं