गुरुवार, 26 नवंबर 2026 06:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 17,590 व्यूज

‘मुझे प्रधानमंत्री बना दें। मैं दर्द का समंदर हूं’, सपा के घोषणापत्र से पहले छलका Azam Khan का दर्द

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 05:45 PM IST
‘मुझे प्रधानमंत्री बना दें। मैं दर्द का समंदर हूं’, सपा के घोषणापत्र से पहले छलका Azam Khan का दर्द

UP Election 2027 SP Manifesto Azam Khan: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार, 26 नवंबर को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान, मंच से वरिष्ठ नेता आजम खान ने अपने जेल के अनुभवों, परिवार को झेलनी पड़ी परेशानियों और राजनीतिक सफर का जिक्र कर भावुक संबोधन दिया।

अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि साढ़े पांच साल तक अंधेरी कोठरी में रहने का उनके शरीर, दिल और दिमाग पर गहरा असर पड़ा है। अपने दर्द को बयां करते हुए उन्होंने कहा, 'हम बहता हुआ नाला नहीं, दर्द का समंदर हैं। हम वोट कटवा नहीं, वोट जुड़वा हैं।

' आजम खान ने अपने भाषण में जेल में बिताए वक्त, बेटे अब्दुल्ला आजम से अलग किए जाने और परिवार के साथ कथित दुर्व्यवहार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात के बावजूद वह मजबूती से खड़े रहे हैं और अब कुछ करके ही जाएंगे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ अपने करीब 50 साल के राजनीतिक सफर को भी याद किया।

अपने संबोधन में आजम खान ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बिना उन पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता खुद सत्ता में आने के बजाय दूसरी पार्टियों की सरकार बनने से रोकने की कोशिश करते हैं। खास बात यह है कि घोषणापत्र से पहले मीडिया से बात करते हुए आजम ने कहा कि मेरा नाम घोषित करें और मुझे प्रधानमंत्री बना दें।

बस मेरे नाम के आगे 'वजीर' जोड़ना होगा; मैं तो पहले से ही आजम हूं। आइए विस्तार से जानते हैं मंच से क्या-क्या बोले आजम? आजम खान ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि बोलने के दौरान अगर उनसे कोई गलती हो जाए, तो उन्हें माफ कर दिया जाए।

उन्होंने इसकी वजह जेल में बिताए लंबे समय को बताया। उन्होंने कहा कि करीब साढ़े पांच साल तक अंधेरी कोठरी में रहने और अकेलेपन ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित किया है। उनके मुताबिक, जिस तरह की सख्ती, नफरत और मुश्किलों का उन्होंने और उनके परिवार ने सामना किया, उसमें किसी आम इंसान के लिए टिके रहना भी कठिन होता।

आजम खान ने कहा कि वह मजबूत साबित हुए हैं और अब उन्हें लगता है कि जिंदगी में कुछ काम पूरा करने के बाद ही उनका सफर खत्म होगा। अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए उन्होंने शायरी का सहारा भी लिया। टूटे दिल और जिंदगी के अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी भले छोटी रही हो, लेकिन उसके अनुभवों ने उन्हें गहराई से बदल दिया है।

आजम खान ने अपने संबोधन में कहा कि उनके परिवार ने लंबे समय तक मुश्किल हालात का सामना किया। उन्होंने अपनी 85 वर्षीय बहन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें घर से थाने ले गई, जबकि वह खुद उठने में सक्षम नहीं थीं। उन्होंने जेल से बाहर आने के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती और अपने बेटे अब्दुल्ला आजम से अलग किए जाने का भी जिक्र किया।

आजम खान के मुताबिक, उन्हें और उनके बेटे को अलग-अलग गाड़ियों में बैठाया गया और जब उन्होंने बेटे के बारे में पूछा, तो उन्हें जानकारी देने से इनकार कर दिया गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election 2027

स्पेशल • अखिल भारतीय

25 लाख सरकारी नौकरी,₹5,000 भत्ता, 5 नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, अखिलेश यादव के घोषणापत्र के 10 बड़े वादे

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण में बिहार की बड़ी उपलब्धि, राजगीर जू एवं नेचर सफारी को मिलेगा स्कॉच अवार्ड

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ट्रॉमा दे दिया', Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी ने गुल्लू को बताए लव गिल के ऐसे राज, उड़े होश

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav: 'अच्छे दिन आए नहीं, अब बुरे दिन जाने वाले हैं',घोषणापत्र कार्यक्रम में अखिलेश यादव की 5 बड़ी बातें

स्पेशल • अखिल भारतीय

फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन! सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई रद्द की, सरेंडर का आदेश, क्या है 1994 का IAS हत्याकांड?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: AI नीति-2026 से बिहार में निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास को मिलेगी नई रफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल