Samajwadi Party Manifesto 2027: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर फरवरी-मार्च 2027 में होने वाले चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (SP) ने अपना चुनावी पिटारा खोल दिया है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार (26 नवंबर) को घोषणापत्र (Manifesto) जारी करते हुए युवाओं, किसानों, महिलाओं और पीडीए (PDA) वर्ग को साधने के लिए बड़े वादों की झड़ी लगा दी।
अखिलेश यादव ने कई बड़े वादों के साथ जनता के सामने अपना रोडमैप रखा। इसमें पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने से लेकर बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये भत्ता देने तक का वादा शामिल है। सपा ने सिर्फ सरकारी भर्ती तक रोजगार का दायरा सीमित नहीं रखा है।
पार्टी का दावा है कि पांच साल में 2 से 3 करोड़ युवाओं को दूसरे क्षेत्रों में भी रोजगार दिया जाएगा। शहरों में युवाओं के लिए रोजगार गारंटी कानून लाने और बड़े शहरों में छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय छात्रावास बनाने की बात भी कही गई है। अखिलेश यादव ने साफ किया कि उनकी पार्टी रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाएगी ।
घोषणापत्र में न सिर्फ सरकारी नौकरियों और बेरोजगारी भत्ते का वादा है, बल्कि पेपर लीक रोकने से लेकर मुफ्त इलाज और किसानों की कर्जमाफी तक की गारंटी दी गई है। ऐसे आइए जानते हैं सपा के घोषणापत्र के 10 बड़े वादे। 1.
पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरी, युवाओं को ₹5,000 भत्ता समाजवादी पार्टी ने रोजगार को अपने चुनावी एजेंडे का सबसे बड़ा मुद्दा बनाया है। अखिलेश यादव ने वादा किया कि सरकार बनने पर पांच साल के भीतर 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा 2 से 3 करोड़ युवाओं को निजी क्षेत्र और दूसरे रोजगार वाले क्षेत्रों में अवसर देने का लक्ष्य रखा गया है।
सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र। जन-मन का मैनिफेस्टो ! https://t. co/WmTFTDpwEd पार्टी ने बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी मिलने तक हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा भी किया है।
यानी रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आर्थिक मदद देने की योजना है। बड़े शहरों में छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय छात्रावास बनाए जाएंगे। शहरों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम लाने की बात भी कही गई है।
भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी एसपी ने बड़ा वादा किया है। पार्टी के मुताबिक, सभी भर्ती परीक्षाएं तय समय पर कराई जाएंगी। पेपर लीक होने पर संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय होगी।
इससे भर्ती प्रक्रिया में देरी और परीक्षा में गड़बड़ी को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश दिखती है। UP Chunav: 'अच्छे दिन आए नहीं, अब बुरे दिन जाने वाले हैं',घोषणापत्र कार्यक्रम में अखिलेश यादव की 5 बड़ी बातें 2. पांच नए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और मुफ्त इलाज स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एसपी सरकार बनने पर राज्य स्वास्थ्य नीति 2027 लाने का वादा किया गया है।
इसका मकसद उत्तर प्रदेश को चिकित्सा और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बनाना है। पार्टी ने सभी नागरिकों को कम खर्च में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात कही है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं