गुरुवार, 26 नवंबर 2026 06:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 16,034 व्यूज

UP Election 2027

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 05:03 PM IST
UP Election 2027

UP Election 2027 - SP Manifesto: 26 नवंबर 2026, संविधान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सियासी शक्ति प्रदर्शन का बड़ा केंद्र बन गई है। आज का दिन उत्तर प्रदेश की राजधानी में सियासी सरगर्मियों का दिन है। एक तरफ कांग्रेस राहुल-खरगे के नेतृत्व में 'संविधान-बचाओ मार्च' निकाल रही है, ओवैसी और चंद्रशेखर का 'सामाज़िक परिवर्तन मोर्चा' लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में रैली कर रहा है और समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए घोषणा-पत्र जारी कर रही है।

इसी सियासी सरगर्मी के बीच सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा और ओवैसी-चंद्रशेखर के नए मोर्चे, दोनों पर तीखा हमला बोला। आज़म खान ने ओवैसी-चंद्रशेखर के मोर्चे पर तंज कसते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ 2-3 उम्मीदवार हरवा सकते हैं।

जब आजम खान से असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' और उसकी चुनौती के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। आजम खान ने कहा, "मैंने भी उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो देने से बचने की कोशिश की है। उनका एकमात्र मकसद दो या तीन उम्मीदवारों को हरवाना है।

उनकी बस इतनी ही क्षमता है। " आजम खान का यह बयान बेहद अहम समय पर आया है। 12 नवंबर को लखनऊ में ही ओवैसी और चंद्रशेखर ने इस मोर्चे का ऐलान किया था, जिसमें चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करते हुए सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही गई है।

यह नया मोर्चा सीधे तौर पर दलित और मुस्लिम वोट बैंक पर नजर गड़ाए हुए है, जो सपा के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण का सबसे बड़ा बेस है। ऐसे में आजम खान के जरिए सपा ने अपने समर्थकों को साफ संदेश दिया है कि तीसरे मोर्चे के चक्कर में वोट न बांटें। सपा के घोषणापत्र और 2027 के चुनावी नतीजों को लेकर आजम खान ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया।

सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "हम पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे। लोग बहुत परेशान हैं, जनता हिंदू-मुस्लिम विवाद से ऊब चुकी है। आप जितनी चाहें बड़ी-बड़ी बातें कर लें, जितने बड़े दावे कर लें, लेकिन सच्चाई लोगों के दिलों में उतर चुकी है।

" आज़म खान ने प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि अंग्रेज भी ऐसे नहीं थे। जिसको जेल में रखना था, उसे जेल में रखे, जिसे फांसी देनी थी, उसे फांसी दी, लेकिन किसी की मां, बहन, बच्चों को जेल में नहीं रखा। भगत सिंह को फांसी दे दी, लेकिन तिल-तिल करके नहीं मारा।

" सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए इसे 'जन-मन घोषणापत्र' और 'सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र' नाम दिया गया है। 2022 के चुनाव में सपा ने मतदान से ठीक दो दिन पहले घोषणापत्र जारी किया था, लेकिन इस बार करीब तीन महीने पहले इसे लाकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं को जमीनी प्रचार के लिए पूरा समय देने की रणनीति बनाई है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

‘मुझे प्रधानमंत्री बना दें। मैं दर्द का समंदर हूं’, सपा के घोषणापत्र से पहले छलका Azam Khan का दर्द

स्पेशल • अखिल भारतीय

25 लाख सरकारी नौकरी,₹5,000 भत्ता, 5 नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, अखिलेश यादव के घोषणापत्र के 10 बड़े वादे

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण में बिहार की बड़ी उपलब्धि, राजगीर जू एवं नेचर सफारी को मिलेगा स्कॉच अवार्ड

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ट्रॉमा दे दिया', Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी ने गुल्लू को बताए लव गिल के ऐसे राज, उड़े होश

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav: 'अच्छे दिन आए नहीं, अब बुरे दिन जाने वाले हैं',घोषणापत्र कार्यक्रम में अखिलेश यादव की 5 बड़ी बातें

स्पेशल • अखिल भारतीय

फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन! सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई रद्द की, सरेंडर का आदेश, क्या है 1994 का IAS हत्याकांड?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: AI नीति-2026 से बिहार में निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास को मिलेगी नई रफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल