बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,455 व्यूज

Anant Singh की बेटी की शादी में घुड़दौड़, जीतने पर मिलेगी थार, 4 लाख मेहमानों के लिए 150 पकवानों का महाभोज

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 09:20 AM IST
Anant Singh की बेटी की शादी में घुड़दौड़, जीतने पर मिलेगी थार, 4 लाख मेहमानों के लिए 150 पकवानों का महाभोज

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के पूर्व विधायक और मोकामा के चर्चित नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस शाही शादी में सिर्फ बड़े नेताओं और वीआईपी मेहमानों का जमावड़ा ही नहीं बल्कि ऐसे इंतजाम किए गए हैं, जिनकी चर्चा पूरे बिहार में हो रही है।

शादी में लाखों मेहमानों के लिए महाभोज, सैकड़ों तरह की तैयारियां और घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस रेस के विजेता को महिंद्रा थार, दूसरे स्थान पर आने वाले को बुलेट और तीसरे स्थान के विजेता को स्कूटी इनाम में दी जाएगी। बेटी की शादी में अनंत सिंह ने रखी घुड़दौड़ प्रतियोगिता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को ऋषिकेश कुमार के साथ होने जा रही है।

शादी समारोह को खास बनाने के लिए परिवार ने बड़े स्तर पर इंतजाम किए हैं। इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण घुड़दौड़ प्रतियोगिता है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से घुड़सवार हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। जीतने वाले घुड़सवार को नई महिंद्रा थार दी जाएगी घुड़दौड़ का आयोजन शादी वाले दिन यानी 25 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

प्रतियोगिता में जीतने वाले घुड़सवार को नई महिंद्रा थार दी जाएगी। वहीं दूसरे विजेता को बुलेट मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी मिलेगी। इस प्रतियोगिता के लिए बड़े मैदान को तैयार किया गया है।

हालांकि बारिश की वजह से ट्रैक पर कीचड़ जमा हो गया था, जिसे ठीक करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। शिवांगी सिंह की शादी में तोहफों की चर्चा भी खूब हो रही है। तिलक समारोह के दौरान अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है।

इस गाड़ी की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा दूल्हे को सोने की चेन, सोने का कंगन, चांदी के बर्तन और अन्य कीमती गिफ्ट भी दिए जाने की खबरें हैं। शादी में होने वाले खर्च और शाही इंतजामों को लेकर भी लगातार चर्चाएं हो रही हैं।

अनंत सिंह की बेटी की शादी में मेहमानों के खाने-पीने के लिए बेहद भव्य व्यवस्था की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 4 लाख लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। मेहमानों को 150 से ज्यादा प्रकार के पकवान परोसे जाने की तैयारी है।

शादी के भोज के लिए अलग-अलग रसोई बनाई गई हैं और हलवाई लगातार मिठाइयां तैयार करने में जुटे हैं। रसगुल्ले समेत कई पारंपरिक मिठाइयों की तैयारी पहले से शुरू कर दी गई है। आयोजन में आने वाले मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खाने से लेकर बैठने और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शादी के आयोजन स्थल को बेहद भव्य रूप दिया गया है। पंडाल की सजावट में जयपुर की शाही शैली की झलक देखने को मिल रही है। विशाल मंडप, आकर्षक मंच, रोशनी और फूलों से सजावट की जा रही है।

बारिश के कारण कुछ तैयारियों में परेशानी आई थी लेकिन आयोजन को समय पर पूरा करने के लिए मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। वीआईपी मेहमानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर से आने-जाने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए आयोजन स्थल के आसपास हेलीपैड तैयार किए गए हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akhilesh पर बरसे Hamza Masood-'सपा-कांग्रेस गठबंधन फाइनल नहीं', Azam को 'असुर' बयान की याद दिलाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब का औद्योगिक इकोसिस्टम: मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर लॉजिस्टिक्स और कुशल कार्यबल से औद्योगिक हब बनने की तैयारी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'आस्तीन के सांप नहीं पकड़ सकता', Sapna Choudhary ने किस पर साधा निशाना? तलाक की खबरों के बीच मची हलचल

स्पेशल • Mumbai

मुंबई पुस्तक महोत्सव का भव्य आगाज, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- हर साल होगा आयोजन

स्पेशल • अखिल भारतीय

'क्या हम भिखारी हैं?' अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया सिर्फ 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद का फूटा गुस्सा

स्पेशल • अखिल भारतीय

16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा' बंगाल के मंत्री के दावे से गरमायी सियासत! राज्य कर सकता है विदेश पर कब्ज़ा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi के कैफे में 22 साल की लड़की के साथ हुआ गैंग रेप, पार्टी के बाद हुई वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल