बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 15,180 व्यूज

'क्या हम भिखारी हैं?' अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया सिर्फ 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद का फूटा गुस्सा

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 10:57 AM IST
'क्या हम भिखारी हैं?' अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया सिर्फ 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद का फूटा गुस्सा

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक में सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है लेकिन दोनों दलों के बीच सहमति बनती नजर नहीं आ रही।

समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को महज 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है जबकि कांग्रेस ने 130 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है। इस प्रस्ताव से कांग्रेस के भीतर नाराजगी बढ़ गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तो यहां तक कह दिया कि क्या हम भिखारी हैं, जो हमें इस तरह सीटों का ऑफर दिया जा रहा है?

अखिलेश यादव के 26 सीटों के ऑफर से कांग्रेस नाराज दरअसल उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए साल 2027 में चुनाव होने हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में लगातार बातचीत हो रही है।

कांग्रेस ने अपनी पसंद की 130 विधानसभा सीटों की लिस्ट सौंपी -गत 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच करीब साढ़े तीन घंटे तक बैठक चली। इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया गया। वहीं कांग्रेस ने अपनी पसंद की 130 विधानसभा सीटों की लिस्ट सपा को सौंपी है।

समाजवादी पार्टी का कहना है कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा जीतने की संभावना यानी विनिबिलिटी के आधार पर होना चाहिए। हालांकि कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव पसंद नहीं आया है और पार्टी के कई नेता इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी सीटों की मांग तक नहीं की थी और सपा ने अपनी तरफ से 26 सीटों का ऑफर दे दिया। इमरान मसूद ने कहा- मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं। क्या हम भिखारी हैं?

क्या हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा कि हमने सीटें मांगी भी नहीं और आपने 26 सीटें घोषित कर दीं? हमने आपसे सीटें मांगी तक नहीं थीं। अगर आपका काम करने का यही तरीका है और आप अपनी शर्तें थोपेंगे, तो मेरे जैसे स्वाभिमानी व्यक्ति के लिए इसे समझना मुश्किल है।

इमरान मसूद के इस बयान से साफ है कि कांग्रेस के भीतर सीट बंटवारे को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। हालांकि मसूद ने ये भी कहा कि गठबंधन में सीटों की मांग करने और आपसी सहयोग के बीच अंतर होता है। इस मामले में पार्टी नेतृत्व को फैसला लेना होगा।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राम गोपाल यादव ने 26 सीटों के प्रस्ताव के पीछे का गणित भी बताया है। उनके मुताबिक प्रस्ताव में कांग्रेस की दो ऐसी सीटें शामिल हैं, जहां पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akhilesh पर बरसे Hamza Masood-'सपा-कांग्रेस गठबंधन फाइनल नहीं', Azam को 'असुर' बयान की याद दिलाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब का औद्योगिक इकोसिस्टम: मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर लॉजिस्टिक्स और कुशल कार्यबल से औद्योगिक हब बनने की तैयारी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'आस्तीन के सांप नहीं पकड़ सकता', Sapna Choudhary ने किस पर साधा निशाना? तलाक की खबरों के बीच मची हलचल

स्पेशल • Mumbai

मुंबई पुस्तक महोत्सव का भव्य आगाज, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- हर साल होगा आयोजन

स्पेशल • अखिल भारतीय

16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा' बंगाल के मंत्री के दावे से गरमायी सियासत! राज्य कर सकता है विदेश पर कब्ज़ा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Anant Singh की बेटी की शादी में घुड़दौड़, जीतने पर मिलेगी थार, 4 लाख मेहमानों के लिए 150 पकवानों का महाभोज

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi के कैफे में 22 साल की लड़की के साथ हुआ गैंग रेप, पार्टी के बाद हुई वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल