गुरुवार, 26 नवंबर 2026 02:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 4,288 व्यूज

Delhi के कैफे में 22 साल की लड़की के साथ हुआ गैंग रेप, पार्टी के बाद हुई वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 08:45 AM IST
Delhi के कैफे में 22 साल की लड़की के साथ हुआ गैंग रेप, पार्टी के बाद हुई वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Delhi Cafe Gang Rape: दिल्ली के पूर्वी इलाके प्रीत विहार में एक कैफे के अंदर 22 साल की युवती के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि कैफे बंद होने के बाद वहां पार्टी करने पहुंचे सहकर्मियों ने युवती के साथ दरिंदगी की। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दिल्ली के कैफे में 22 साल की युवती के साथ दुष्कर्म पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और अलग-अलग कैफे में काम करते थे। घटना के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है।

कैफे बंद होने के बाद शुरू हुई पार्टी -जानकारी के मुताबिक पीड़िता और उसके साथ काम करने वाले कुछ सहकर्मी गत 23 नवंबर 2026 (सोमवार) रात पार्टी करने के लिए पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे पहुंचे थे। सभी लोग पहले एक अन्य जगह पर मिले और बाद में रात करीब 3 बजे प्रीत विहार के कैफे पहुंचे।

बताया जा रहा है कि कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो चुका था लेकिन ग्रुप में शामिल एक व्यक्ति के पास कैफे की चाबी थी। इसी वजह से बंद होने के बाद भी कैफे को दोबारा खोला गया और वहां पार्टी की गई। पुलिस पार्टी में मौजूद लोगों ने शराब पिया था।

देर रात तक कैफे में मौजूद रहने के बाद पूरा ग्रुप वहां से सुबह करीब 3:30 बजे निकला। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान दो पुरुषों ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि वहां मौजूद अन्य लोगों ने आरोपियों का साथ दिया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और फरार लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के बयान और घटनाक्रम से जुड़े अन्य सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। दिल्ली पुलिस इस मामले में पार्टी में शामिल लोगों की भूमिका, घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियों और पीड़िता के आरोपों की जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। फिलहाल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि बाकी संदिग्धों की तलाश जारी है। मामले में जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकता है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Mumbai

CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, केंद्र सरकार का हाईकोर्ट में बड़ा खुलासा, नागरिकता पर भी सवाल

स्पेशल • Lucknow

Lucknow Congress Road Show: ‘अनुमति मिले या नहीं, मार्च निकालेंगे’, कांग्रेस के ऐलान पर BJP- ‘नौटंकी कर रहे’

स्पेशल • अखिल भारतीय

फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन! सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई रद्द की, सरेंडर का आदेश, क्या है 1994 के IAS हत्याकांड?

स्पेशल • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में लगा बैन, Netflix को सरकार की सख्त चेतावनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'60 सीट पर चुनाव लड़कर मजाक करेंगे?', सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद के बागी तेवर, मायावती को गठबंधन का ऑफर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'18 लोगों ने गाड़ी से खींचा, खूब पीटा, लगा चीरहरन हुआ', 60 साल की एक्ट्रेस-BJP महिला नेता की दर्दनाक कहानी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kendall Jenner ने बिकिनी के साथ पहना 'ॐ' लिखा कपड़ा, हिंदू धर्म के अपमान का लगा आरोप, बौखलाए लोग

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं Sahiba Bali? अर्जुन कपूर के साथ वायरल हुई कैसी फोटो? जानें पढ़ाई से लेकर कमाई तक की जर्नी के बारे में

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल