बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 2,615 व्यूज

'आस्तीन के सांप नहीं पकड़ सकता', Sapna Choudhary ने किस पर साधा निशाना? तलाक की खबरों के बीच मची हलचल

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 12:21 PM IST
'आस्तीन के सांप नहीं पकड़ सकता', Sapna Choudhary ने किस पर साधा निशाना? तलाक की खबरों के बीच मची हलचल

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पति वीर साहू से रिश्तों में आई खटास और तलाक की खबरों के बीच सपना का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर हुए ऐसा कैप्शन लिखा है, जिसे लोग धोखे और अपनों से मिले विश्वासघात से जोड़कर देख रहे हैं।

सपना ने अपने पोस्ट में 'आस्तीन के सांप' का जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और न ही ये स्पष्ट किया कि उनका इशारा किसकी तरफ है। सपना चौधरी के 'आस्तीन के सांप' वाले पोस्ट ने खींचा ध्यान सपना चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है लेकिन उनके लुक से ज्यादा चर्चा तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन की हो रही है। सपना चौधरी ने लिखा- सांप पकड़ने वाला कितना भी माहिर क्यों न हो, पर आस्तीन के सांप नहीं पकड़ सकता। तलाक की खबरों पर सपना चौधरी ने तोड़ी चुप्पी -सपना चौधरी के इस बात ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

फैंस उनके इस बयान के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। कुछ लोग इसे निजी जिंदगी में मिले किसी धोखे से जोड़ रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि सपना ने यह पोस्ट किसी खास व्यक्ति को जवाब देने के लिए लिखा है। हालांकि सच्चाई क्या है, इस बारे में सपना ने कोई जानकारी नहीं दी है।

दरअसल सपना चौधरी ने हाल ही में NMF News को दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी और पति वीर साहू के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल करने की बात भी स्वीकार की। सपना चौधरी ने कहा कि जब रिश्ते में सब कुछ ठीक था, तब दोनों साथ थे लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं।

उनके रिश्ते में आखिर क्या हुआ और अलग होने की नौबत क्यों आई, ये बात सिर्फ वही और उनके पति जानते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि किसी तीसरे व्यक्ति को उनके निजी रिश्ते पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो उनकी निजी जिंदगी और बच्चों को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

उन्होंने साफ कहा कि लोगों को उनके काम और प्रोफेशनल उपलब्धियों के आधार पर उन्हें परखना चाहिए, न कि उनकी निजी जिंदगी पर अनावश्यक टिप्पणियां करनी चाहिए। सपना चौधरी का कहना है कि उन्हें अपने बच्चों की परवरिश करना अच्छी तरह आता है। इसलिए लोगों को इस मामले में चिंता करने या सवाल उठाने की जरूरत नहीं है।

वह अपने बच्चों की जिम्मेदारी समझती हैं और उन्हें बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akhilesh पर बरसे Hamza Masood-'सपा-कांग्रेस गठबंधन फाइनल नहीं', Azam को 'असुर' बयान की याद दिलाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब का औद्योगिक इकोसिस्टम: मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर लॉजिस्टिक्स और कुशल कार्यबल से औद्योगिक हब बनने की तैयारी

स्पेशल • Mumbai

मुंबई पुस्तक महोत्सव का भव्य आगाज, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- हर साल होगा आयोजन

स्पेशल • अखिल भारतीय

'क्या हम भिखारी हैं?' अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया सिर्फ 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद का फूटा गुस्सा

स्पेशल • अखिल भारतीय

16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा' बंगाल के मंत्री के दावे से गरमायी सियासत! राज्य कर सकता है विदेश पर कब्ज़ा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Anant Singh की बेटी की शादी में घुड़दौड़, जीतने पर मिलेगी थार, 4 लाख मेहमानों के लिए 150 पकवानों का महाभोज

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi के कैफे में 22 साल की लड़की के साथ हुआ गैंग रेप, पार्टी के बाद हुई वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल