गुरुवार, 26 नवंबर 2026 02:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल Mumbai 18,681 व्यूज

मुंबई पुस्तक महोत्सव का भव्य आगाज, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- हर साल होगा आयोजन

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 11:31 AM IST
मुंबई पुस्तक महोत्सव का भव्य आगाज, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- हर साल होगा आयोजन

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुस्तक प्रेमियों के लिए मुंबई पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। 24 नवंबर को मुंबई विश्वविद्यालय के कालीना कैंपस में आयोजित उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि अब मुंबई में हर साल पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुस्तकें समाज में ज्ञान का विस्तार करने के साथ लोगों को संवेदनशील बनाती हैं और उनमें विचार करने की क्षमता विकसित करती हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई पुस्तक महोत्सव केवल पुस्तकों का आयोजन नहीं, बल्कि संवेदनाओं और इंसानियत का महोत्सव है।

उन्होंने कहा कि आज का दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है, लेकिन AI जीवन की संवेदनाओं, प्रेम और भावनाओं को नहीं समझ सकता। इसके विपरीत पुस्तकें मनुष्य को संवेदनशील बनाती हैं और सोचने-समझने के लिए प्रेरित करती हैं। उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े, पुलिस आयुक्त देवेन भारती, महापौर ऋतु तावड़े, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर मिलिंद सुधाकर मराठे और मुख्य आयोजक अमित साटम समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्वेता पांडा की पुस्तक 'थोड़ी सी मैं', हिमांशु गुप्ता की 'मेंटल हेल्थ फॉर टीन एजर्स', पूजा राय की 'अमर पुराण' और अमृता बोहरा की 'वीर गाथा' का विमोचन भी किया। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर मिलिंद सुधाकर मराठे ने कहा कि मुंबई हमेशा से विचारों, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का शहर रहा है।

इसकी असली ताकत यहां रहने वाले विभिन्न भाषाओं, समुदायों और विचारों में है। मुंबई पुस्तक महोत्सव पाठकों, लेखकों, प्रकाशकों और विचारकों को एक साझा मंच उपलब्ध करा रहा है। मुंबई पुस्तक महोत्सव के पहले दिन स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।

बच्चों के लिए आयोजित विशेष गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पहले ही दिन करीब एक लाख पुस्तक प्रेमियों ने महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महोत्सव में 600 से अधिक पुस्तक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पाठकों को विभिन्न भाषाओं और विधाओं की पुस्तकों का व्यापक संग्रह उपलब्ध कराया गया है।

यह आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार, बीएमसी और मुंबई विश्वविद्यालय इसके सहयोगी हैं। महोत्सव 29 नवंबर 2026 तक चलेगा।

महोत्सव के दूसरे दिन यानी 25 नवंबर को बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों के साथ साहित्य, पत्रकारिता, कला, इतिहास और विकास से जुड़े कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। बच्चों के लिए सुबह 10 बजे से 10:45 बजे तक कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए सोनिया केतकर के साथ कठपुतली के माध्यम से कहानी सुनाने का कार्यक्रम होगा।

इसके बाद कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए मराठी लोकनृत्य और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए लेखक से मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Mumbai

CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, केंद्र सरकार का हाईकोर्ट में बड़ा खुलासा, नागरिकता पर भी सवाल

स्पेशल • Lucknow

Lucknow Congress Road Show: ‘अनुमति मिले या नहीं, मार्च निकालेंगे’, कांग्रेस के ऐलान पर BJP- ‘नौटंकी कर रहे’

स्पेशल • अखिल भारतीय

फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन! सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई रद्द की, सरेंडर का आदेश, क्या है 1994 के IAS हत्याकांड?

स्पेशल • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में लगा बैन, Netflix को सरकार की सख्त चेतावनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'60 सीट पर चुनाव लड़कर मजाक करेंगे?', सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद के बागी तेवर, मायावती को गठबंधन का ऑफर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'18 लोगों ने गाड़ी से खींचा, खूब पीटा, लगा चीरहरन हुआ', 60 साल की एक्ट्रेस-BJP महिला नेता की दर्दनाक कहानी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kendall Jenner ने बिकिनी के साथ पहना 'ॐ' लिखा कपड़ा, हिंदू धर्म के अपमान का लगा आरोप, बौखलाए लोग

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं Sahiba Bali? अर्जुन कपूर के साथ वायरल हुई कैसी फोटो? जानें पढ़ाई से लेकर कमाई तक की जर्नी के बारे में

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल