UP Chunav 2027 SP-Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। सपा की ओर से पांच विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई है।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे बातचीत की गंभीरता पर सवाल खड़े करने वाला कदम बताया, जबकि उनके भतीजे हमजा मसूद ने कहा कि कांग्रेस सहारनपुर की सभी सात सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हमजा मसूद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके सलाहकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन करना है तो सम्मानजनक तरीके से किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सपा को भाजपा से लड़ना है या इमरान मसूद से? हमजा ने सपा समर्थकों के व्यवहार और आजम खान को लेकर दिए गए एक बयान का जिक्र करते हुए मुस्लिम मतदाताओं को लेकर भी सवाल उठाए। हमजा मसूद बोले- गठबंधन फाइनल नहीं, हमें नीचा दिखाया गया सपा की ओर से 24 नवंबर की देर रात पांच विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद हमजा मसूद ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी दबाव में नहीं आएगी और सहारनपुर की सभी सात सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी रखती है। हमजा ने कहा कि गठबंधन की बातचीत के बीच इस तरह उम्मीदवारों की घोषणा करना उचित नहीं है। अगर सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती है, तो उसे सम्मानजनक तरीके से बातचीत करनी चाहिए।
उन्होंने अखिलेश यादव के सलाहकारों पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें यह देखना चाहिए कि पार्टी किस दिशा में आगे बढ़ रही है। #WATCH | Saharanpur, UP: On the Samajwadi Party releasing a list of 5 candidates for UP Elections, Hamza Masood, Nephew of Congress MP Imran Masood, says, "I simply want to caution against following the path seen in Bengal or Bihar.
Let us come together in a spirit of harmony to prepare for the election. What has transpired should not have happened; we will discuss this internally within the party. I haven’t spoken to Imran Masood.
I would like to clarify one thing: Imran Masood is not waging this battle to secure candidacies for his nephew or his daughter. No one from our family will be contesting the election। " हमजा के मुताबिक, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और कांग्रेस उनका समर्थन करने के लिए तैयार है, लेकिन गठबंधन में सहयोगी दलों को कमतर आंकना सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्राथमिकता भाजपा को हराने की होनी चाहिए, न कि गठबंधन के भीतर ही एक-दूसरे को कमजोर करने की। #WATCH | Saharanpur, UP: "Darte thori na hai kisi se. Hum mazbooti se chunaav ladenge.
BJP ko Saharanpur se Imran Masood hi hara sakte hain। " says Hamza Masood, Nephew of Congress MP Imran Masood, on the Samajwadi Party releasing a list of 5 candidates for UP Elections https://t. co/F10MYpsnx4।
पाठक प्रतिक्रियाएं