Sheikh Hasin Bangladesh: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश लौटने के लिए तारीख तय कर दी है। वह 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं। खास बात यह है कि उन्होंने वापसी के लिए कोई सामान्य दिन नहीं चुना, बल्कि बांग्लादेश के विजय दिवस को चुना है।
इसी दिन 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ मुक्ति संग्राम में बांग्लादेश को जीत मिली थी। शेख हसीना पिछले दो साल से ज्यादा समय से भारत में रह रही हैं। अब उन्होंने बांग्लादेश सरकार से दिल्ली से ढाका तक अपनी यात्रा के लिए सरकारी विमान की व्यवस्था करने को कहा है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने 24 नवंबर को इस फैसले की जानकारी दी। यह पहली बार है जब शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने के लिए कोई निश्चित तारीख बताई है। हालांकि, उनकी वापसी का रास्ता इतना आसान नहीं दिख रहा।
बांग्लादेश सरकार पहले ही कह चुकी है कि देश लौटने पर उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। ऐसे में 16 दिसंबर की तारीख ने बांग्लादेश की राजनीति में नया तनाव पैदा कर दिया है। 16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना?
16 दिसंबर बांग्लादेश में विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 1971 में इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने आत्मसमर्पण किया था। इसके साथ ही बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंची थी।
शेख हसीना ने इसी ऐतिहासिक दिन को अपनी वापसी के लिए चुना है। उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने कहा कि 5 अगस्त 2024 को हसीना को बांग्लादेश के विमान से भारत लाया गया था। इसलिए अब बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें दिल्ली से ढाका वापस लाने के लिए विमान उपलब्ध कराए।
हसीना की तरफ से यह भी कहा गया है कि उन्हें संविधान के खिलाफ परिस्थितियों में देश छोड़ना पड़ा था। ऐसे में सरकार को विजय दिवस पर उनकी वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए। Bangladesh में एयरपोर्ट के पास 2 बम धमाकों से मचा हड़कंप, 3 लोग घायल, शेख हसीना की वापसी की चर्चा पर बढ़ा तनाव Biman Bangladesh Airlines से वापसी की मांग, सरकार के सामने रखी शर्त हसीना ने सिर्फ वापसी की तारीख का ऐलान नहीं किया है।
उन्होंने बांग्लादेश सरकार से राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान की व्यवस्था करने को भी कहा है। उनका कहना है कि जब उन्हें 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेशी विमान से दिल्ली भेजा गया था, तो अब वापसी के लिए भी सरकार को हवाई परिवहन की व्यवस्था करनी चाहिए।
इससे पहले हसीना ने अपने यात्रा और पहचान से जुड़े दस्तावेज वापस पाने की कोशिश भी की है। ये दस्तावेज उनके देश छोड़ने के कुछ महीनों बाद रद्द कर दिए गए थे। अब वापसी की तारीख तय करने के साथ उन्होंने विमान की मांग भी रख दी है।
हालांकि, ढाका ने इस मांग को स्वीकार करने का कोई संकेत नहीं दिया है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं