मंगलवार, 24 नवंबर 2026 12:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 18,760 व्यूज

मध्य प्रदेश में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी, गौपालन, बिजली और पर्यटन पर फोकस

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 12:01 PM IST
मध्य प्रदेश में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी, गौपालन, बिजली और पर्यटन पर फोकस

भोपाल: मध्य प्रदेश में विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बिजली सुविधा, सहकारिता और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सोमवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास और जनकल्याणकारी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, देशी गौवंश के संरक्षण, कमजोर सहकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति सुधारने और हजारों घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

इसके अलावा ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम में अद्वैत लोक के निर्माण, सामान्य प्रशासन विभाग की 23 योजनाओं और मुख्यमंत्री विवेकाधीन अनुदान योजना को आगामी वर्षों में जारी रखने के लिए भी वित्तीय स्वीकृति दी गई है। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और उन्नत देशी गौवंशीय नस्लों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के क्रियान्वयन का अनुसमर्थन किया।

यह योजना मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत पहले संचालित एक पुरस्कार घटक के स्थान पर लागू की गई है। मुख्यमंत्री की 3 अक्टूबर 2026 की घोषणा के बाद विभाग द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश को कैबिनेट ने मंजूरी दी। योजना का उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दोगुने से अधिक बढ़ाकर मध्य प्रदेश को देश की 'मिल्क कैपिटल' बनाना, पशुपालकों की आय बढ़ाना और गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं मालवी जैसी उन्नत देशी दुधारू नस्लों को बढ़ावा देना है।

योजना के पहले वर्ष 2026-27 में प्रदेश की 208 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के एक-एक चयनित वृंदावन ग्राम में पशुपालकों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2027-28 से 2030-31 तक यह प्रतियोगिता प्रदेश के सभी 313 विकासखंडों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में ऐसे पशुपालक पात्र होंगे, जिनके पास भारतीय उन्नत देशी नस्ल की दुधारू गाय होगी और जिसका प्रतिदिन दूध उत्पादन कम से कम 6 लीटर होगा।

तीन समय के दुग्ध उत्पादन के औसत के आधार पर पारदर्शी प्रक्रिया से विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा के अवसर पर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। * प्रथम पुरस्कार: 1 लाख रुपये * द्वितीय पुरस्कार: 50 हजार रुपये * तृतीय पुरस्कार: 25 हजार रुपये पुरस्कार प्राप्त करने वाले पशुपालकों को राशि का उपयोग देशी गौवंश की खरीद, संरक्षण और संवर्धन के लिए ही करना होगा।

प्रदेश के 9 कमजोर जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए मंत्रि-परिषद ने 325 करोड़ रुपये की अंशपूंजी सहायता मंजूर की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में रीवा, सतना, दतिया, शिवपुरी और जबलपुर के 5 जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों को 25-25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

इस मद में कुल 125 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या इस बार नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र? इतिहास में अब तक सिर्फ 4 बार टला है विंटर सेशन, कब-कब हुआ ऐसा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

शेख हसीना 16 दिसंबर को ही क्यों लौट रही हैं बांग्लादेश? क्या जाएंगी जेल? बोलीं- वापसी के लिए सरकारी विमान भेजो

स्पेशल • अखिल भारतीय

Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने लगाई ताकत! JD Vance ने Nvidia पर बनाया दबाव, 11 दिन में कैसे पलटा फैसला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akshay Kumar ने किया खतरनाक फायर स्टंट, पैंट में लगाई आग, CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी में दिखा देशभक्ति का जोश

स्पेशल • अखिल भारतीय

Panchayat Season 5 Trailer Out: 'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, फुलेरा में नया सियासी घमासान, आएगा बड़ा ट्विस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप; बिहार-बंगाल में सुबह-सुबह कांपी धरती, समस्तीपुर में भी महसूस हुए झटके

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं माफी मांगता हूं', अविनाश मिश्रा ने सच में ईशा सिंह को दिया धोखा? 1 मिनट 50 सेकंड के वीडियो में बताया सच

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल