अमेरिका की दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया (Nvidia) में जेनसन हुआंग की वापसी के पीछे सिर्फ कंपनी के बोर्ड का फैसला नहीं था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस मामले में दखल दिया। यहां तक कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भी हुआंग की वापसी का रास्ता तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने करीब 72 घंटे तक पर्दे के पीछे रहकर कंपनी के बोर्ड को मनाने की कोशिश की। इसका नतीजा यह हुआ कि इस्तीफे के महज 11 दिन बाद ही हुआंग को दोबारा कंपनी का सीईओ बना दिया गया। 23 नवंबर 2026 को एनवीडिया ने आधिकारिक तौर पर उनकी वापसी का ऐलान किया।
कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया। इस पूरे घटनाक्रम ने अमेरिकी सरकार, शेयर बाजार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया के बीच बढ़ते रिश्ते को भी चर्चा में ला दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया जेनसन हुआंग की वापसी के लिए हस्तक्षेप?
CNN के मुताबिक, अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार गिरावट से ट्रंप प्रशासन की चिंता बढ़ रही थी। एनवीडिया के शेयरों में गिरावट ने भी बाजार पर दबाव बनाया था। ट्रंप को लगने लगा था कि कंपनी की स्थिति अमेरिका की अर्थव्यवस्था और एआई सेक्टर के भविष्य से सीधे जुड़ी है।
ऐसे में हुआंग की वापसी से निवेशकों का भरोसा दोबारा मजबूत हो सकता है। ट्रंप ने खुद एनवीडिया के बोर्ड के सदस्यों से संपर्क किया। उन्होंने हुआंग की वापसी का समर्थन करते हुए उन्हें अमेरिका की तकनीकी ताकत का अहम चेहरा बताया।
ट्रंप ने कहा, "मैंने बोर्ड से सीधे और परोक्ष रूप से बात की है और इस मामले को लेकर मेरी राय काफी मजबूत थी। " उन्होंने हुआंग को अमेरिका का बड़ा सितारा भी बताया। पत्नी से बेवफाई करने वाले CEO जेनसेन हुआंग कितनी संपत्ति के मालिक?
अगर ऐसा हुआ तो गंवानी पड़ेगी आधी प्रोपर्टी JD Vance ने कैसे संभाली पर्दे के पीछे की कमान? इस पूरी मुहिम की कमान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के हाथ में थी। सिलिकॉन वैली के कई प्रभावशाली लोगों से उनके करीबी संबंध हैं।
इसी वजह से ट्रंप ने उन्हें बोर्ड को मनाने की जिम्मेदारी दी। अगले 72 घंटों तक वेंस ने जेनसन हुआंग और एनवीडिया बोर्ड के साथ बातचीत की। प्रशासन की तरफ से कंपनी को भरोसा दिलाया गया कि हुआंग के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे उनकी वापसी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना जाए।
इस कोशिश में वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट भी शामिल थे। हुआंग के इस्तीफे के बाद ट्रंप ने शुरुआत में एप्पल के पूर्व सीईओ टिम कुक का नाम भी संभावित विकल्प के तौर पर लिया था। हालांकि एनवीडिया ने अपनी सीएफओ कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाया।
रिपोर्ट के मुताबिक, CNBC पर क्रेस का इंटरव्यू देखने के बाद ट्रंप इस विकल्प से खास प्रभावित नहीं हुए। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं