सोमवार, 23 नवंबर 2026 12:21 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 15,338 व्यूज

आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मिले गौतम अदाणी, भेंट को बताया 'अत्यंत भावुक अनुभव'

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 11:22 AM IST
आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मिले गौतम अदाणी, भेंट को बताया 'अत्यंत भावुक अनुभव'

अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने रविवार, 22 नवंबर 2026 को अहमदाबाद में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु एवं मानवतावादी श्री माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मुलाकात की। इस भेंट के बाद गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर तस्वीरें साझा करते हुए इसे अपने जीवन का एक अत्यंत भावुक और प्रेरक अनुभव बताया।

गौतम अदाणी ने अपनी पोस्ट में अम्मा के निस्वार्थ मातृत्व प्रेम और समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए लिखा, "मां के प्रेम में एक असाधारण शक्ति होती है, जो बिना किसी अपेक्षा के सब कुछ देती है। अम्मा ने एक मां के आलिंगन की कोमलता को मानवता की सेवा के एक शक्तिशाली मिशन में बदल दिया है।

" अदाणी ने आगे लिखा कि अम्मा अपने स्कूलों, अस्पतालों और मानवीय पहलों के माध्यम से अनगिनत लोगों के जीवन में आशा, उपचार और सम्मान लेकर आई हैं। Meeting Sri Mata Amritanandamayi Devi (Amma) in Ahmedabad was a deeply moving experience. There is something extraordinary about a mother’s love.

It asks for nothing, gives without measure and stays with us throughout our lives. What makes Amma extraordinary is her ability to turn the tenderness of a mother’s embrace into a powerful mission of service to humanity. Through her schools, hospitals and humanitarian initiatives, she has brought hope, healing and dignity to countless lives, giving a mother’s compassion a reach that transcends all boundaries.

Amma reminds us that the greatest expression of love is not simply in what we feel, but in the lives we touch. @Amritanandamayi बकौल अदाणी, अम्मा हमें यह याद दिलाती हैं कि प्रेम की सबसे बड़ी अभिव्यक्ति केवल हमारी भावनाओं में नहीं, बल्कि उन जिंदगियों में है जिन्हें हम छूते और संवारते हैं।

माता अमृतानंदमयी एक प्रस्तिद्ध आध्यात्मिक गुरु हैं, जिन्हें उनको अनुसरण करने वाले आदर के साथ 'अम्मा' कहते हैं। अम्मा का जन्म 27 सितंबर 1953 को केरल के एक तटीय गांव में सुधामणि इदामन्नेल के रूप में हुआ था। माता आमृतानंदमयी विश्वभर में निस्वार्थ प्रेम, करुणा और मानव सेवा की शिक्षाओं के लिए जानी जाती हैं।

उनके मार्गदर्शन में संचालित शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल और आपदा राहत कार्यक्रम देश-विदेश में लाखों लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि अदाणी समूह कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबलिटी (CSR) और सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन देश के कई राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सतत आजीविका और सामुदायिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कार्यरत है।

खासकर, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस समूह का योगदान उल्लेखनीय है। फाउंडेशन की अग्रणी इकाई अदाणी विद्या मंदिर जहाँ गरीब तबके के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अग्रसर है। अहमदाबाद, भद्रेश्वर (गुजरात), सरगुजा (छत्तीसगढ़) और कृष्णपट्टनम (आंध्र प्रदेश) में संचालित इन स्कूलों में छात्रों को मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, परिवहन और पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है।

वहीं 'प्रोजेक्ट उत्थान' के माध्यम से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कार्यक्रम चलाया जाता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bisleri पानी पूरी तरह सेफ, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास', FSSAI के आरोपो पर अब बिसलेरी ने दी सफाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

Balen Shah India Visit: भारत को गाली और 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा लगाने वाले नेपाली पीएम अब क्यों आए दिल्ली?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं प्रेग्नेंट थी, मुझे खूब पीटा, मोबाइल तोड़ा', अंजलि अरोड़ा की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, परिवार पर लगे आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sapna Choudhary की टूटी शादी, 6 साल बाद ले रहीं तलाक, क्यों प्यार में मिला धोखा? पति पर सिंगर का शॉकिंग खुलासा

स्पेशल • अखिल भारतीय

अदाणी डिफेंस ने पोखरण में 'बघीरा AT1' एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम का सफल प्रदर्शन किया, 8 किमी तक सटीक मारक क्षमता

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं प्रेग्नेंट थी, मुझे खूब पीटा, मोबाइल तोड़ा', अंजली अरोड़ा की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, परिवार पर लगे आरोप

स्पेशल • Ahmedabad

Diljit Dosanjh के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में हंगामा, चले लात-घूंसे, तोड़े गए नियम, वीडियो वायरल, क्या हुई बात?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल