सोमवार, 23 नवंबर 2026 03:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल Patna 15,610 व्यूज

Bihar News: गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में उमड़े श्रद्धालु, सरकारी इंतजामों की स्थानीय लोगों ने की सराहना

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 02:32 PM IST
Bihar News: गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में उमड़े श्रद्धालु, सरकारी इंतजामों की स्थानीय लोगों ने की सराहना

पटना, 23 नवंबर: बिहार की राजधानी पटना में सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सिख इतिहास में पटना साहिब का विशेष महत्व है। सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 22 दिसंबर, 1666 को यहीं हुआ था।

सिख धर्म के पांच प्रमुख तख्तों में दूसरा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब भी यहीं स्थित है। सिख धर्म के प्रमुख त्योहारों में गुरु पर्व का विशेष स्थान है। इसे गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

यह दिन सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु के जन्मोत्सव की याद दिलाता है। गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश दिया। यह पर्व महान योद्धा, कवि, दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरु के सम्मान और स्मरण में मनाया जाता है।

इस अवसर पर दुनिया भर के सिख एक-दूसरे को बधाई देते हैं और गुरु जी की शिक्षाओं तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। सोमवार को गुरु के बाग से नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जबकि मंगलवार को प्रकाश पर्व का मुख्य समारोह आयोजित होगा। पंजाब, दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पटना साहिब पहुंच रहे हैं।

गुरु नानक देव जी महाराज के 558वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार को शबद कीर्तन और वाहे गुरु के जाप के बीच तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी चमडोरिया, हाजीगंज और मोरचा रोड होते हुए पटना साहिब स्टेशन पहुंची। यहां से गुरु गोबिंद सिंह पथ के रास्ते वापस तख्त साहिब लौटी।

इस दौरान रास्ते भर श्रद्धालुओं ने शबद कीर्तन किया और गुरु नानक देव जी के संदेशों का स्मरण किया। प्रकाश पर्व को लेकर पटना साहिब में धार्मिक उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है। पटना सिटी की रहने वाली श्रेया कक्कर बताती हैं कि गुरु पर्व के अवसर पर गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया जाता है।

श्रद्धालु सुबह से ही गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेकते हैं और गुरु वाणी का पाठ सुनते हैं। इस दिन अखंड पाठ, शबद कीर्तन, अरदास और नगर कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है। इसके अलावा, लंगर में सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के भोजन कराया जाता है।

सिख धर्म को मानने वाले स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुपर्व हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। दूसरों की मदद करना, ईमानदारी से काम करना और सभी के साथ समान व्यवहार करना भी उतना ही जरूरी है। गुरु नानक देव जी के विचार आज भी समाज में प्रेम, भाईचारे, सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

यही इस पर्व का सबसे बड़ा संदेश है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Mathura

UP Wedding Video: गले में 2 करोड़ रुपये! कौन हैं ये दूल्हे? 500 के नोटों से बनी 200 फीट लंबी माला पहनकर निकले

स्पेशल • अखिल भारतीय

गोधरा कांड के दोषी इरफान पाडो को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत!उम्रकैद की सजा निलंबित, किस आधार पर मिली जमानत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Seat Sharing: Akhilesh-Rahul की जोड़ी होगी HIT? कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? राम गोपाल ने खोले पत्ते!

स्पेशल • Agra

Instagram रील देखकर मंगाई फेयरनेस क्रीम से किडनी को बड़ा खतरा! 17 साल की लड़की के खून में मिला खतरनाक जहर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'पानी पूरी तरह सेफ,थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास',ब्रोमेट कितना मिला? FSSAI के आरोप पर अब Bisleri ने दी सफाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं तीन बुर्का पहन लूंगी', Shabana Azmi ने हिजाब पर ये क्या कह दिया? BJP सांसद कंगना रनौत को दिया ऐसा जवाब

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bisleri पानी पूरी तरह सेफ, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास', FSSAI के आरोपो पर अब बिसलेरी ने दी सफाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल