सोमवार, 23 नवंबर 2026 03:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 12,887 व्यूज

UP Seat Sharing: Akhilesh-Rahul की जोड़ी होगी HIT? कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? राम गोपाल ने खोले पत्ते!

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 02:07 PM IST
UP Seat Sharing: Akhilesh-Rahul की जोड़ी होगी HIT? कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? राम गोपाल ने खोले पत्ते!

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है। सोमवार, 23 नवंबर को दिल्ली में दोनों दलों के नेताओं की पहली औपचारिक बैठक हुई। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा कि गठबंधन को अगले दो से तीन दिनों में अंतिम रूप देने की कोशिश की जाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने भी बातचीत को सकारात्मक बताया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि 2027 के चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा किस फॉर्मूले पर होगा? क्या कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन के आधार पर ज्यादा सीटों की दावेदारी करेगी या सपा अपने मजबूत संगठन और पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर सीटों का बंटवारा तय करना चाहेगी?

दोनों दलों के बीच सहमति बनाने के लिए कमेटियां बनाई गई हैं। फिलहाल बातचीत का फोकस सीटों की संख्या तय करने के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्रों में दोनों पार्टियों की ताकत और जीतने की संभावनाओं का आकलन करना है। #WATCH | Delhi | On seat-sharing talks with Congress for UP polls, Samajwadi Party MP Ram Gopal Yadav says, "The meeting took place in a very cordial atmosphere.

We listened to each other’s points of view, and we will soon finalise this alliance and inform you about it. We will complete the process within the next two to three days. The next meeting will take place tomorrow.

" समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने बैठक को सौहार्दपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बातें सुनी हैं और गठबंधन को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। राम गोपाल यादव के मुताबिक, सीट शेयरिंग की प्रक्रिया अगले दो से तीन दिनों में पूरी करने की कोशिश है।

उन्होंने बताया कि बातचीत का अगला दौर मंगलवार को होगा। #WATCH | Delhi | After seat-sharing talks with SP for UP polls, Uttar Pradesh Congress in-charge Rajendra Pal Gautam says, "Both parties are in agreement; they trust each other and will manage things jointly.

This is all but settled, and an agreement will be reached in a respectful manner. It will happen very soon. We will let you know—we will inform you later, once the details have been mutually decided.

" उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बैठक सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी और सम्मानजनक समझौते तक पहुंचेंगी। गौतम , लगभग सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच आपसी भरोसा है और सहमति बनने के बाद समझौते की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Patna

Bihar News: गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में उमड़े श्रद्धालु, सरकारी इंतजामों की स्थानीय लोगों ने की सराहना

स्पेशल • Mathura

UP Wedding Video: गले में 2 करोड़ रुपये! कौन हैं ये दूल्हे? 500 के नोटों से बनी 200 फीट लंबी माला पहनकर निकले

स्पेशल • अखिल भारतीय

गोधरा कांड के दोषी इरफान पाडो को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत!उम्रकैद की सजा निलंबित, किस आधार पर मिली जमानत?

स्पेशल • Agra

Instagram रील देखकर मंगाई फेयरनेस क्रीम से किडनी को बड़ा खतरा! 17 साल की लड़की के खून में मिला खतरनाक जहर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'पानी पूरी तरह सेफ,थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास',ब्रोमेट कितना मिला? FSSAI के आरोप पर अब Bisleri ने दी सफाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं तीन बुर्का पहन लूंगी', Shabana Azmi ने हिजाब पर ये क्या कह दिया? BJP सांसद कंगना रनौत को दिया ऐसा जवाब

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bisleri पानी पूरी तरह सेफ, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास', FSSAI के आरोपो पर अब बिसलेरी ने दी सफाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल