गोधरा ट्रेन 2002 के अग्निकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे इरफान सिराज पाडो को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने उसकी उम्रकैद की सजा निलंबित करते हुए मेडिकल आधार पर जमानत दे दी। इरफान करीब 18 साल से जेल में बंद है।
उसकी मुख्य अपील भी 2018 से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने इरफान की गंभीर दिल की बीमारी और जेल में बिताए लंबे वक्त को ध्यान में रखकर यह फैसला सुनाया। गुजरात सरकार ने गोधरा कांड की गंभीरता का हवाला देते हुए सजा में राहत का विरोध किया।
हालांकि, इरफान की मेडिकल स्थिति को सही माना और स्वास्थ्य के आधार पर दी जा रही जमानत पर आपत्ति नहीं जताई। इस फैसले का मतलब उसकी दोषसिद्धि खत्म होना नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल उसकी सजा को निलंबित किया है।
मामला अभी भी अदालत में लंबित है। इरफान पाडो को किस आधार पर मिली जमानत? इरफान सिराज पाडो को राहत देने के पीछे दो बड़ी वजहें रहीं।
पहली, उसकी गंभीर दिल की बीमारी। दूसरी, उसका लंबे वक्त से जेल में रहना। कोर्ट ने मेडिकल स्थिति और हिरासत की अवधि पर विचार किया।
गुजरात सरकार ने अपराध की गंभीरता के आधार पर राहत का विरोध किया, लेकिन इरफान की बीमारी को लेकर तथ्यात्मक स्थिति स्वीकार की। इसी वजह से मेडिकल आधार पर जमानत देने के फैसले पर राज्य की ओर से आपत्ति नहीं की गई। इरफान को 2025 में भी समय से पहले रिहाई की मांग पर गुजरात सरकार से विचार कराने के लिए अंतरिम पैरोल मिली थी।
अब सुप्रीम कोर्ट ने उसकी सजा निलंबित कर जमानत दे दी है। Supreme Court: गोधरा ट्रेन अग्निकांड से मुर्शिदाबाद हिंसा तक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या-क्या हुआ? गोधरा कांड में कितने दोषी थे, अब तक कितनों को जमानत?
गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में कुल 31 लोगों को दोषी ठहराया गया था। मार्च 2011 में विशेष अदालत ने इनमें से 11 को फांसी और बाकी 20 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वहीं, 63 आरोपियों को बरी कर दिया गया था।
2017 में गुजरात हाईकोर्ट ने 11 दोषियों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। बाकी दोषियों की उम्रकैद बरकरार रखी गई। इसके बाद दोषियों की अपील 2018 से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
इरफान पाडो को जमानत मिलने से पहले इस मामले में 10 दोषियों को 2022 से राहत मिल चुकी थी। अब इरफान को मिली जमानत के बाद यह संख्या 11 हो गई है। PM Modi: 'गोधरा कांड दुखद, 2000 के बाद।
' लेक्स फ्रीडमैन के पॉडकास्ट में गुजरात दंगे पर क्या बोले पीएम मोदी किन आधारों पर पहले भी दोषियों को मिली थी राहत? सुप्रीम कोर्ट ने मई 2022 में अब्दुल रहमान धंतिया उर्फ कंकट्टो उर्फ जंबूरो को छह महीने की अंतरिम जमानत दी थी। उसकी पत्नी को आखिरी स्टेज का कैंसर था और बेटियां मानसिक रूप से दिव्यांग थीं।
नवंबर 2022 में कोर्ट ने उसकी जमानत 31 मार्च 2023 तक बढ़ा दी थी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं