सोमवार, 23 नवंबर 2026 02:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,885 व्यूज

'मैं तीन बुर्का पहन लूंगी', Shabana Azmi ने हिजाब पर ये क्या कह दिया? BJP सांसद कंगना रनौत को दिया ऐसा जवाब

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 01:10 PM IST
'मैं तीन बुर्का पहन लूंगी', Shabana Azmi ने हिजाब पर ये क्या कह दिया? BJP सांसद कंगना रनौत को दिया ऐसा जवाब

Shabana Azmi on Hijab: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने हिजाब और बुर्का पहनने की आजादी पर अपनी राय रखी है। एक्ट्रेस का कहना है कि किसी महिला को ये तय करने का अधिकार होना चाहिए कि वह क्या पहनना चाहती है।

उन्होंने यहां तक कहा कि अगर कोई उन्हें बुर्का पहनने से रोकने की कोशिश करेगा, तो वह एक साथ तीन बुर्के पहन लेंगी। धर्म और महिलाओं की स्वतंत्रता पर क्या बोलीं शबाना आजमी? शबाना आजमी हाल ही में उषा काकड़े के पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं।

इस बातचीत के दौरान उन्होंने धर्म, महिलाओं की स्वतंत्रता और धार्मिक रीति-रिवाजों जैसे कई संवेदनशील मुद्दों पर अपनी बात रखी। हिजाब को लेकर उनके विचारों ने एक बार फिर इस बहस को चर्चा में ला दिया है कि महिलाओं के पहनावे का फैसला आखिर कौन कर सकता है। खुद धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं करतीं शबाना आजमी -पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान शबाना आजमी ने बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं करती हैं लेकिन सांस्कृतिक रूप से अपनी पहचान मुस्लिम मानती हैं।

उन्होंने हिजाब और बुर्के को लेकर प्रचलित धारणाओं पर भी सवाल उठाए। एक्ट्रेस के मुताबिक कुरान में महिलाओं के लिए बुर्का पहनना अनिवार्य किए जाने की बात नहीं कही गई है। उन्होंने बताया कि धार्मिक शिक्षाओं में नजरों में शर्म और मर्यादा बनाए रखने पर जोर दिया गया है और ये जिम्मेदारी केवल महिलाओं की नहीं बल्कि पुरुषों की भी है।

शबाना आजमी ने कहा कि कई लोग धर्म की सही जानकारी दिए बिना अपनी सुविधानुसार उसकी व्याख्या करते हैं। इससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कुरान का हवाला देते हुए कहा कि इसमें कहीं भी इस तरह बुर्का पहनने का स्पष्ट निर्देश नहीं दिया गया है।

शबाना आजमी का मानना है कि शर्म और मर्यादा का सिद्धांत महिला और पुरुष दोनों पर समान रूप से लागू होता है। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं को गलत तरीके से पेश करके महिलाओं पर किसी खास तरह का पहनावा थोपना सही नहीं है। बुर्का पहनने को लेकर अपनी व्यक्तिगत पसंद जाहिर करते हुए शबाना आजमी ने बेहद बेबाक अंदाज में कहा कि वह खुद बुर्का नहीं पहनती हैं लेकिन अगर कोई उन्हें इसे पहनने से रोकने की कोशिश करेगा, तो वह एक नहीं बल्कि तीन बुर्के पहन लेंगी।

एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि आखिर कोई दूसरा व्यक्ति उन्हें यह बताने वाला कौन होता है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि धर्मनिरपेक्षता की आड़ में कट्टरपंथ को बढ़ावा देना उचित नहीं है। ये पहली बार नहीं है जब शबाना आजमी ने हिजाब और बुर्के के मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

साल 2022 में कर्नाटक में हिजाब विवाद के दौरान भी एक्ट्रेस ने इस मामले पर खुलकर प्रतिक्रिया दी थी। दरअसल उस समय उडुपी के एक कॉलेज में 6 छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने की वजह से प्रवेश नहीं दिया गया था। इस घटना के बाद देशभर में हिजाब को लेकर बहस शुरू हो गई थी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Agra

Instagram रील देखकर मंगाई फेयरनेस क्रीम से किडनी को बड़ा खतरा! 17 साल की लड़की के खून में मिला खतरनाक जहर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'पानी पूरी तरह सेफ,थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास',ब्रोमेट कितना मिला? FSSAI के आरोप पर अब Bisleri ने दी सफाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bisleri पानी पूरी तरह सेफ, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास', FSSAI के आरोपो पर अब बिसलेरी ने दी सफाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

Balen Shah India Visit: भारत को गाली और 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा लगाने वाले नेपाली पीएम अब क्यों आए दिल्ली?

स्पेशल • अखिल भारतीय

आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मिले गौतम अदाणी, भेंट को बताया 'अत्यंत भावुक अनुभव'

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं प्रेग्नेंट थी, मुझे खूब पीटा, मोबाइल तोड़ा', अंजलि अरोड़ा की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, परिवार पर लगे आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sapna Choudhary की टूटी शादी, 6 साल बाद ले रहीं तलाक, क्यों प्यार में मिला धोखा? पति पर सिंगर का शॉकिंग खुलासा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल