सोमवार, 23 नवंबर 2026 02:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल Agra 9,386 व्यूज

Instagram रील देखकर मंगाई फेयरनेस क्रीम से किडनी को बड़ा खतरा! 17 साल की लड़की के खून में मिला खतरनाक जहर

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 01:36 PM IST
Instagram रील देखकर मंगाई फेयरनेस क्रीम से किडनी को बड़ा खतरा! 17 साल की लड़की के खून में मिला खतरनाक जहर

सोशल मीडिया पर गोरा होने, पिंपल्स हटाने और चेहरे के दाग साफ करने के दावे वाले प्रोडक्ट्स का प्रचार तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन ऐसे प्रोडक्ट बिना जांच इस्तेमाल करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक गंभीर मामला केरल से सामने आया है। यहां 17 साल की एक लड़की कथित तौर पर सोशल मीडिया पर प्रमोट की गई फेयरनेस क्रीम इस्तेमाल करने के बाद किडनी की बीमारी से जूझ रही है।

लड़की का इलाज कोझिकोड के एरीकोड स्थित एस्टर MIMS मदर हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसके शरीर और खून में पारे (Mercury) की मात्रा काफी ज्यादा मिली। जांच में लड़की जिस क्रीम का इस्तेमाल कर रही थी, उसमें भी पारे की खतरनाक मात्रा पाई गई।

डॉक्टरों का दावा है कि इस जहरीले केमिकल के संपर्क में आने से उसकी किडनी को नुकसान पहुंचा। मामले में परिवार कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। हालांकि, क्रीम का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Instagram Influencers के एड से कैसे खरीदी क्रीम? 17 साल की लड़की ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर कुछ इन्फ्लुएंसर्स के वीडियो देखे थे। इन वीडियो में एक क्रीम को पिंपल्स, काले धब्बे और पिगमेंटेशन हटाने के लिए असरदार बताया गया था।

इन दावों से प्रभावित होकर उसने प्रोडक्ट खरीदने का फैसला किया। लड़की ने इंस्टाग्राम पर दिए गए व्हाट्सऐप नंबर के जरिए विक्रेता से संपर्क किया और क्रीम ऑर्डर की। शुरुआत में उसे लगा कि प्रोडक्ट असर दिखा रहा है।

इसके बाद उसने करीब एक साल तक कई बार क्रीम मंगाई और इस्तेमाल करती रही। लेकिन धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक ब्लड प्रेशर गिरने लगा और उसे बेहोशी आने लगी।

पैरों में सूजन बढ़ गई। हालत ऐसी हो गई कि चलने और सीढ़ियां चढ़ने में भी परेशानी होने लगी। इसके बाद परिवार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा।

डॉक्टरों ने लड़की की मेडिकल जांच की तो उसके शरीर में पारे की मात्रा काफी ज्यादा मिली। इसके बाद इस्तेमाल की जा रही क्रीम की भी जांच कराई गई। अस्पताल के मुताबिक, केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त लैब की जांच में क्रीम के अंदर 1.

25 फीसदी पारा यानी 12,500 पार्ट्स प्रति मिलियन (ppm) पाया गया। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में पारे की मात्रा 1 ppm से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस क्रीम में पारा तय सीमा से कई गुना ज्यादा था।

डॉक्टरों के मुताबिक, कॉस्मेटिक में पारे का इस्तेमाल प्रतिबंधित है और यह शरीर के लिए जहरीला साबित हो सकता है। लड़की का इलाज कर रहीं नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एस गौरी के मुताबिक, शरीर में पहुंचा पारा किडनी के फिल्टर सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।

किडनी का काम खून से गंदगी और अतिरिक्त पदार्थों को छानकर बाहर निकालना है। लेकिन पारे के संपर्क में आने से इसके फिल्टरिंग यूनिट प्रभावित हो सकते हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'पानी पूरी तरह सेफ,थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास',ब्रोमेट कितना मिला? FSSAI के आरोप पर अब Bisleri ने दी सफाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं तीन बुर्का पहन लूंगी', Shabana Azmi ने हिजाब पर ये क्या कह दिया? BJP सांसद कंगना रनौत को दिया ऐसा जवाब

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bisleri पानी पूरी तरह सेफ, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास', FSSAI के आरोपो पर अब बिसलेरी ने दी सफाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

Balen Shah India Visit: भारत को गाली और 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा लगाने वाले नेपाली पीएम अब क्यों आए दिल्ली?

स्पेशल • अखिल भारतीय

आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मिले गौतम अदाणी, भेंट को बताया 'अत्यंत भावुक अनुभव'

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं प्रेग्नेंट थी, मुझे खूब पीटा, मोबाइल तोड़ा', अंजलि अरोड़ा की भाभी का सनसनीखेज खुलासा, परिवार पर लगे आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sapna Choudhary की टूटी शादी, 6 साल बाद ले रहीं तलाक, क्यों प्यार में मिला धोखा? पति पर सिंगर का शॉकिंग खुलासा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल