शनिवार, 14 नवंबर 2026 11:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 19,354 व्यूज

Bihar News: छठ महापर्व पर बिहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 10:01 PM IST
Bihar News: छठ महापर्व पर बिहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती

पटना: बिहार में छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से राज्यभर के छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। इसके तहत राज्य के 377 संवेदनशील छठ घाटों पर राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की तैनाती की गई है।

वहीं, 12,806 घाटों पर स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों को प्रतिनियुक्त किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 14 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति , श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यह व्यवस्था की गई है। राज्य के संवेदनशील घाटों में 254 घाटों पर SDRF और 123 घाटों पर NDRF के जवानों की तैनाती की गई है।

छठ महापर्व के दौरान विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत SDRF और NDRF की टीमें संवेदनशील घाटों पर तैनात रहेंगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

इसके अलावा राज्य के 12,806 छठ घाटों पर स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसका उद्देश्य घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और श्रद्धालुओं को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है। आपदा प्रबंधन विभाग ने श्रद्धालुओं की सहायता के लिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। * हेल्पलाइन नंबर: 0612-2294204 / 0612-2294205* आपातकालीन सहायता नंबर: 1070राज्य सरकार का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान सभी घाटों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य उपलब्ध कराना है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Ayodhya

राम की अयोध्या से जुड़ेगी सीता की नगरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार का अनोखा बाल दिवस, 61.84 लाख विद्यार्थियों तक पहुंची CM Vijay की सौगात

स्पेशल • Jabalpur

MP News: सफाई मित्रों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पुष्पवर्षा, बोले- सफाईकर्मियों का पूरा ख्याल रख रही सरकार

स्पेशल • अखिल भारतीय

अपना पक्का घर बनाने के लिए सरकार दे रही 2.5 लाख रुपये तक की मदद, कौन है पात्र और क्या हैं 4 कैटेगरी?

स्पेशल • New Delhi

IITF 2026: स्टेट डे सेलिब्रेशन और 80 से ज्यादा सांस्कृतिक शो, भारत मंडपम में दिखेगी देश की समृद्ध विरासत

स्पेशल • Jabalpur

MP News: जनजाति गौरव सप्ताह: सीएम मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, 133 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारतीय कारोबारियों के लिए अच्छी खबर, द्विपक्षीय व्यापार समझौते में अमेरिका देगा खास टैरिफ व्यवस्था

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल