शनिवार, 14 नवंबर 2026 09:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 13,908 व्यूज

भारतीय कारोबारियों के लिए अच्छी खबर, द्विपक्षीय व्यापार समझौते में अमेरिका देगा खास टैरिफ व्यवस्था

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 08:07 PM IST
भारतीय कारोबारियों के लिए अच्छी खबर, द्विपक्षीय व्यापार समझौते में अमेरिका देगा खास टैरिफ व्यवस्था

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। अमेरिका ने भारत को भरोसा दिया है कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के तहत उसे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले बेहतर टैरिफ व्यवस्था का फायदा मिल सकता है। इससे भारतीय कारोबारियों और निर्यातकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, यह फायदा कितना होगा, इसका फैसला अंतिम समझौते की शर्तों से होगा। फिलहाल दोनों देश व्यापार समझौते के पहले चरण और पूरे समझौते को लेकर एक साथ बातचीत कर रहे हैं। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अमेरिका ने नई दिल्ली को आश्वासन दिया है कि भारत के लिए उसके प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर टैरिफ व्यवस्था रखी जाएगी।

हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि भारत को कितनी राहत मिलेगी। अंतिम टैरिफ ढांचा दोनों देशों के बीच सहमति और अमेरिका की जांच के नतीजों पर निर्भर करेगा। दरअसल, अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत के खिलाफ दूसरी जांच शुरू की है।

इसका नतीजा अभी सामने नहीं आया है। ऐसे में टैरिफ को लेकर अंतिम तस्वीर साफ होने में कुछ समय लग सकता है। सरकार का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के अंत तक व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करना है।

इसके लिए भारत और अमेरिका दो स्तरों पर बातचीत कर रहे हैं। पहले स्तर पर शुरुआती व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश है। वहीं, दूसरे स्तर पर व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते से जुड़े बाकी मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती समझौते में सेवाओं से जुड़े विषय शामिल नहीं होंगे। इन पर दूसरे चरण में बातचीत होगी और इन्हें बड़े व्यापार समझौते का हिस्सा बनाया जाएगा। अंतिम व्यापार समझौता कानूनी दस्तावेज के रूप में तैयार किया जाएगा।

इसमें अलग-अलग विषयों के लिए विशेष एनेक्सचर यानी अतिरिक्त दस्तावेज भी होंगे। इसके अलावा कस्टम और व्यापार सुविधा से जुड़ा अलग अध्याय रखा जाएगा। इसमें सामान के आयात-निर्यात और सीमा शुल्क की प्रक्रियाओं को आसान बनाने के नियम तय होंगे।

इससे पहले दोनों देशों के बीच कस्टम और व्यापार सुविधा के मुद्दों पर पिछले सप्ताह बातचीत हुई थी। अमेरिकी अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम 2 और 3 नवंबर को भारत आई थी। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा शुल्क और आयात-निर्यात की प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर चर्चा की थी।

अब दोनों देश शुरुआती समझौते में जल्द सहमति बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Jabalpur

MP News: सफाई मित्रों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पुष्पवर्षा, बोले- सफाईकर्मियों का पूरा ख्याल रख रही सरकार

स्पेशल • अखिल भारतीय

अपना पक्का घर बनाने के लिए सरकार दे रही 2.5 लाख रुपये तक की मदद, कौन है पात्र और क्या हैं 4 कैटेगरी?

स्पेशल • New Delhi

IITF 2026: स्टेट डे सेलिब्रेशन और 80 से ज्यादा सांस्कृतिक शो, भारत मंडपम में दिखेगी देश की समृद्ध विरासत

स्पेशल • Jabalpur

MP News: जनजाति गौरव सप्ताह: सीएम मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, 133 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: कचरे से खाद और QR कोड से कमाई, बिहार की खलवा पंचायत ने पेश की स्वच्छता की अनूठी मिसाल

स्पेशल • अखिल भारतीय

विजय सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, 11वीं के 5.3 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त साइकिल!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Amitabh Bachchan के 'जलसा' बंगले पर मालिकाना हक को लेकर विवाद, भाभी रमोला बोलीं- जया बच्चन के नाम कैसे कर दिया

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल