शनिवार, 14 नवंबर 2026 07:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,462 व्यूज

Amitabh Bachchan के 'जलसा' बंगले पर मालिकाना हक को लेकर विवाद, भाभी रमोला बोलीं- जया बच्चन के नाम कैसे कर दिया

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 05:29 PM IST
Amitabh Bachchan के 'जलसा' बंगले पर मालिकाना हक को लेकर विवाद, भाभी रमोला बोलीं- जया बच्चन के नाम कैसे कर दिया

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का मुंबई स्थित बंगला जलसा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह बिग बी की फिल्में या उनका परिवार नहीं बल्कि बंगले के मालिकाना हक से जुड़ा एक पुराना कानूनी विवाद है। अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला बच्चन ने साल 1993 में तैयार की गई उस गिफ्ट डीड पर सवाल उठाए हैं, जिसके जरिए जलसा बंगले का मालिकाना हक जया बच्चन के नाम ट्रांसफर किए जाने की बात कही गई है।

अमिताभ बच्चन की भाभी का बड़ा दावा रमोला का दावा है कि ये संपत्ति पहले उनके नाम पर दर्ज थी और इसे जया बच्चन के नाम करने की प्रक्रिया उनकी जानकारी और सहमति के बिना पूरी की गई। पिछले कुछ महीनों से इस मामले को लेकर उनकी ओर से सरकारी अधिकारियों के पास शिकायतें की जा रही हैं।

अब मामला प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है और संबंधित पक्षों से जवाब मांगा गया है। 1993 की गिफ्ट डीड को लेकर रमोला ने उठाए सवाल -मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक रमोला बच्चन ने पिछले करीब 7 महीनों में रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों के सामने कई शिकायतें दर्ज कराई हैं।

इन शिकायतों में उन्होंने 1993 की गिफ्ट डीड को चुनौती देते हुए कहा है कि जलसा बंगला पहले उनके नाम पर रजिस्टर्ड था लेकिन बाद में एक दस्तावेज के जरिए इसे जया बच्चन के नाम कर दिया गया। रमोला बच्चन का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में उनकी जानकारी और सहमति नहीं ली गई थी।

इसी आधार पर उन्होंने संपत्ति के ट्रांसफर से जुड़े दस्तावेजों और उसकी वैधता पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि इस विवाद में बंगले के वास्तविक मालिकाना हक को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है। इस मामले में सबसे अहम बात संपत्ति से जुड़े सरकारी और सोसायटी रिकॉर्ड में सामने आया अंतर है।

मीडिया रिपोर्ट कपोल हाउसिंग सोसायटी के दस्तावेजों में जया बच्चन को जलसा बंगले का मालिक बताया गया है। वहीं महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में अब भी रमोला बच्चन का नाम दर्ज होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकारी रिकॉर्ड में रमोला का नाम बदलकर जया बच्चन के नाम दर्ज कराने की कोशिश के दौरान ये पुराना विवाद फिर से सामने आया।

इसी के बाद रमोला ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं। अब इस बात की जांच और सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है कि अलग-अलग दस्तावेजों में मालिकाना हक को लेकर यह अंतर क्यों बना हुआ है। रमोला बच्चन ने केवल संपत्ति के ट्रांसफर पर ही आपत्ति नहीं जताई बल्कि 1993 में तैयार की गई गिफ्ट डीड की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं।

उनकी शिकायत के मुताबिक ये दस्तावेज कथित तौर पर सादे कागज पर तैयार किया गया था और उस समय इस पर स्टांप ड्यूटी भी नहीं चुकाई गई थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

विजय सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, 11वीं के 5.3 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त साइकिल!

स्पेशल • अखिल भारतीय

7 बार के BJP विधायक ने बहू को चुनाव जिताने के लिए मंच से पढ़ा कलमा, भगवान-अल्हा पर क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kiara Advani ने प्रेग्नेंसी को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, बयां किया ऐसा दर्द, बोलीं- मुझे मां और सास की जरूरत थी

स्पेशल • अखिल भारतीय

वोटर लिस्ट से कट गया है नाम? कांग्रेस ने लॉन्च की नई वेबसाइट, घर बैठे कर सकेंगे शिकायत और नाम जुड़वाने की मांग

स्पेशल • अखिल भारतीय

अडानी की कच्छ कॉपर का चिली की सरकारी कंपनी Codelco से बड़ा समझौता, अब वहां तांबे की खोज में मिलाएंगे हाथ

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP में मिशन-2027 के लिए BJP-RSS का सीक्रेट प्लान! कटेंगे 35% विधायकों के टिकट, सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chhath Puja 2026: छठ पूजा के इन 5 पारंपरिक गीतों के बिना अधूरा है महापर्व, प्लेलिस्ट में जरूर करें शामिल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल