Chhath Puja 2026: छठ पूजा भारत के सबसे पवित्र और आस्था से जुड़े त्योहारों में से एक है। खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस महापर्व की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में छठी मईया और भगवान सूर्य की उपासना की जाती है।
इस साल छठ पूजा का आयोजन 13 नवंबर 2026 से 16 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। घाटों पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा छठ पूजा के दौरान जहां घरों में पारंपरिक पकवानों और पूजा की तैयारियां चलती हैं, वहीं घाटों पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।
इस पूरे माहौल को और खास बनाते हैं छठ के पारंपरिक गीत। शारदा सिन्हा की मधुर आवाज में गाए गए गीत हों या अनुराधा पौडवाल के भक्तिमय भजन, इनके बिना छठ का उत्सव अधूरा सा लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं छठ पूजा के 5 ऐसे मशहूर गानों के बारे में, जिन्हें सुनकर आपका मन भी भक्तिभाव से भर जाएगा।
छठ पूजा 2026 के 5 मशहूर गाने- 1. 'कांच ही बांस के बहंगिया' -छठ पूजा के पारंपरिक गीतों की बात हो और 'कांच ही बांस के बहंगिया' का जिक्र न हो, ऐसा शायद ही संभव है। शारदा सिन्हा की आवाज में सजा यह गीत वर्षों से छठ महापर्व की पहचान बना हुआ है।
इस गाने में बांस से बनी बहंगी और उसमें रखे पूजा के सामान का सुंदर वर्णन मिलता है। छठ के दौरान जब महिलाएं पूजा की सामग्री लेकर घाट की ओर जाती हैं, तो ये गीत उस परंपरा की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। यही वजह है कि छठ के मौके पर घरों से लेकर पूजा घाटों तक इस गीत की गूंज सुनाई देती है।
शारदा सिन्हा का एक और बेहद लोकप्रिय छठ गीत 'केलवा के पात पर' भक्तों के बीच खास जगह रखता है। इस गीत के पारंपरिक बोल छठ पूजा की धार्मिक मान्यताओं और लोक संस्कृति से जुड़े हुए हैं। इसकी मधुर धुन सुनते ही छठ के पुराने दिनों और पारिवारिक परंपराओं की याद ताजा हो जाती है।
खास बात यह है कि यह गीत छठ के दौरान घरों में पूजा की तैयारियों से लेकर घाटों पर अर्घ्य देने तक सुनाई देता है। अगर आप छठ के लिए पारंपरिक गानों की सूची तैयार कर रहे हैं, तो इसे जरूर शामिल करें। छठ पूजा के लोकप्रिय गीतों में अनुराधा पौडवाल की आवाज में गाया गया 'पहिले-पहिल छठी मईया' भी खास महत्व रखता है।
इस गीत में छठी मईया के प्रति भक्तों की श्रद्धा, विश्वास और मन की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। खासतौर पर जो लोग पहली बार छठ का व्रत रखते हैं, उनके लिए इस गीत के बोल काफी भावुक और खास महसूस होते हैं। इसकी भक्तिमय धुन छठ के माहौल में आस्था का रंग घोल देती है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं