शनिवार, 14 नवंबर 2026 12:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
स्पेशल Mumbai 8,579 व्यूज

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का होगा कायाकल्प, 91% इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर नहीं पड़ेगा असर

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 11:00 AM IST
Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का होगा कायाकल्प, 91% इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर नहीं पड़ेगा असर

Mumbai Airport: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) के टर्मिनल-1 का कायाकल्प होने जा रहा है। करीब छह दशक पुराने इस टर्मिनल को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। हालांकि, इस बड़े बदलाव के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

एयरपोर्ट के करीब 91 फीसदी इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक पर इस प्रोजेक्ट का असर नहीं पड़ेगा। समर 2027 के शेड्यूल के तहत मुंबई एयरपोर्ट पर काम करने वाली 50 अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में से 39 अपना ऑपरेशन जारी रखेंगी। बाकी 11 एयरलाइंस की कुछ उड़ानों को मार्च 2027 के आखिर से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर शिफ्ट किया जा सकता है।

इन एयरलाइंस की चुनिंदा डेस्टिनेशन के लिए रोजाना करीब 16 उड़ानें संचालित होती हैं। ऐसे में मुंबई के एविएशन नेटवर्क में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आइए समझते हैं कि टर्मिनल-1 के रीडेवलपमेंट से यात्रियों और एयरलाइंस पर क्या असर पड़ेगा।

91% इंटरनेशनल ट्रैफिक रहेगा पहले की तरह, 11 एयरलाइंस होंगी शिफ्ट मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के पुनर्विकास के दौरान ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन पहले की तरह जारी रहेगा। कुल 50 इंटरनेशनल एयरलाइंस में से 39 छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ही उड़ान भरेंगी।

इनमें अमीरात, एतिहाद एयरवेज, सिंगापुर एयरलाइंस, श्रीलंकन एयरलाइंस, थाई एयरवेज, ब्रिटिश एयरवेज, लुफ्थांसा, एयर फ्रांस और टर्किश एयरलाइंस जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। ये सभी टर्मिनल-2 से अपना ऑपरेशन जारी रखेंगी। वहीं बाकी 11 एयरलाइंस की चुनिंदा उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट किया जा सकता है।

यह बदलाव मार्च 2027 के आखिरी सप्ताह से शुरू होने वाले समर शेड्यूल के आसपास लागू होने की उम्मीद है। अडानी ग्रुप को SEBI ने दी बड़ी राहत! 1. 50 करोड़ रुपये की पेनल्टी पर हुआ 5 कंपनियों का केस सेटल 1964 में बना टर्मिनल-1 क्यों हो रहा है बंद?

मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 साल 1964 में शुरू हुआ था। यानी यह इमारत करीब 63 साल पुरानी हो चुकी है। इतने लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद इसकी संरचना और सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं।

जानकारी के मुताबिक, साल 2017 में स्ट्रक्टवेल और 2024 में आईआईटी बॉम्बे ने ऑडिट किया था। इन जांचों में टर्मिनल की संरचनात्मक स्थिति और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं की पहचान हुई। इसके बाद पुराने टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं के साथ दोबारा विकसित करने की जरूरत महसूस की गई।

क्या एयरलाइन बिजनेस में कदम रखेगा अडानी ग्रुप? कंपनी ने अफवाहों को खारिज करते हुए दिया बड़ा बयान 50 लाख यात्रियों को करना पड़ सकता है बदलाव का सामना टर्मिनल-1 के पुनर्विकास से हर साल करीब 50 लाख यात्रियों का ट्रैफिक प्रभावित होने का अनुमान है। यह मुंबई एयरपोर्ट के कुल सालाना 5.

5 करोड़ यात्रियों का लगभग 9 फीसदी है। बाकी करीब 5 करोड़ यात्री इस बदलाव के दौरान भी मुंबई एयरपोर्ट से सफर कर सकेंगे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Adani की Kutch Copper ने रचा नया रिकॉर्ड, यह ग्लोबल सर्टिफिकेशन पाने वाली बनी भारत की पहली कंपनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: स्काउटओपी के सिर मुंडवाने पर भड़कीं मां, मेकर्स और सलमान खान पर फूटा गुस्सा, सरेआम कही ऐसी बात

स्पेशल • Mathura

Yamuna Expressway Bus Fire: यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 40 यात्री थे सवार! ऐसे बची सबकी जान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nana Patekar की मौत के 35 दिन बाद महेश मांजरेकर का शॉकिंग खुलासा, तनुश्री दत्ता विवाद पर बताया ऐसा सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

लोगों से हाथ जोड़कर काम मांग रहे Sharad Kapoor, बिना पैसों के हुआ ऐसा हाल, रोते हुए बोले- थोड़ा सा सपोर्ट करो

स्पेशल • अखिल भारतीय

Maharashtra SIR पर चुनाव आयोग की बड़ी राहत, 99.4% वोटरों के नाम फिर जुड़े, किन जिलों में कितने नाम कटे?

स्पेशल • अखिल भारतीय

अमेरिका में क्यों लगाई गई एयर इमरजेंसी? 11000 फ्लाइट्स ठप होने की इनसाइड स्टोरी, 9/11 के बाद दूसरी बार हुआ ऐसा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल